SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर! ATM से पैसे निकालने के बदले नियम, फटाफट जानिए नया नियम..

डेस्क : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में से एक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के खाताधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर निकल कर सामने आई है। अगर आप भी एसबीआई के होल्डर है। तो यह खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। आपको बता दे की SBI ने अब एटीएम (ATM) से पैसे निकालने के नियममों में बदलाव कर दिया है। एटीएम से 10 हजार रुपये से ज्यादा कैश की निकासी करते हैं तो OTP देना होगा।

ओटीपी डालने के बाद ही आप पैसा निकाल सकेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, SBI ने एटीएम से लेन-देन को सुरक्षित करने के लिए यह बड़ा फैसला लिया है। इस नए नियम में ग्राहक बिना OTP के कैश की निकासी नहीं कर पाएंगे। ऐसे में अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है तो इसे अच्छे से जान लें, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। इस बात की जानकारी एसबीआई बैंक के एक ट्वीट के जरिए दी गई है।बता दें, एटीएम से 10,000 रुपये से ज्यादा की निकासी के लिए एक ओटीपी की मदद लेनी होगी। यह ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेजा जाएगा। इसके बाद आपको इसका इस्तेमाल करना होगा।

जानिए कुछ महत्वपूर्ण तथ्य –

  • SBI ATM से पैसे निकालने के लिए आपको OTP की आवश्यकता होगी।
  • इसके लिए आपके लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा।
  • यह OTP चार अंकों का होगा जो ग्राहक को एक ट्रांजैक्शन के लिए मिलेगा।
  • एक बार जब आप वह राशि दर्ज कर लेते हैं जिसे आप निकालना चाहते हैं, तो आपको ATM स्क्रीन पर OTP दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
  • नकद निकासी के लिए आपको इस स्क्रीन में बैंक के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा।
  • SBI ग्राहकों को ठगी से बचाने के लिए यह कदम उठाया है। बैंक को लगातार धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतें मिल रही हैं। SBI के पास भारत में 71,705 BC आउटलेट्स के साथ 22,224 शाखाओं और 63,906 एटीएम का सबसे बड़ा नेटवर्क है।