Author: The Begusarai Desk
Begusarai News : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए बेगूसराय के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव सोमवार को शाम्हो प्रखंड पहुंचे। मंत्री ने सिमरिया होते हुए सूर्यगढ़ा पहुंचकर शाम्हो-सूर्यगढ़ा पुल के समीप बाढ़ के पानी में विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्या की जानकारी ली। इसके बाद मंत्री सूर्यगढ़ा पुल घाट से नाव पर सवार होकर करीब पांच किलोमीटर दूर सलहा सैदपुर बरारी-02 पंचायत पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पशु चारा की कमी की समस्या मंत्री के सामने रखी। इस…
बेगूसराय: जिले में बाढ़ का असर लगातार बना हुआ है। प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक बेगूसराय के 8 अंचलों के 189 गांव और 325 वार्ड बाढ़ से प्रभावित हैं। इन इलाकों में रहने वाली करीब 3 लाख 80 हजार 980 की आबादी इस समय बाढ़ की स्थिति से प्रभावित है। बाढ़ की स्थिति को लेकर रविवार, 6 सितंबर को समाहरणालय के कारगिल विजय सभा भवन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री और बेगूसराय के प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान जिले में राहत-बचाव कार्य, तटबंधों की स्थिति, स्वास्थ्य सुविधाओं और लोगों…
Sarvesh Kashyap : बरौनी के मूल निवासी और जनसंपर्क एवं मीडिया रणनीति के क्षेत्र में काम कर रहे सर्वेश कश्यप को ग्लोबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2026 से सम्मानित किया गया है। नोएडा स्थित एक्सपो इन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में असम की उद्यमी और मीडिया संस्थान नॉर्थईस्ट लाइव की प्रमुख रिनिकी भुइयां सरमा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। भारत सरकार के पर्यटन विभाग, एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया (ADTOI) और ग्लोबल न्यूज नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में सर्वेश कश्यप का चयन प्रतिष्ठित ज्यूरी पैनल ने किया। ज्यूरी में पर्यटन मंत्रालय के पूर्व…
Begusarai News : बीहट नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर मनमानी और सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। लोगों का कहना है कि जिस जमीन पर भविष्य में सर्विस रोड प्रस्तावित है, वहां पार्क और फेबर ब्लॉक लगाने का काम कराया जा रहा है। इसके अलावा सड़क किनारे फ्लाई ऐश गिराए जाने और कॉलेज परिसर के आसपास लगे पुराने पेड़ों की कटाई से भी लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग नवनियुक्त डीएम बेगूसराय रिची पाण्डेय से की है। वृक्ष कटाई…
बेगूसराय: जिले में 700 एकड़ से ज्यादा कृषि योग्य जमीन की जमाबंदी रद्द किए जाने को लेकर किसानों का मामला एक बार फिर सामने आया है। संयुक्त किसान संघर्ष समिति, बरौनी के अध्यक्ष रोहित कुमार के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। किसानों ने मल्हीपुर, चकिया, विष्णुपुर चांद और बीहट क्षेत्र के रैयतों की जमाबंदी रद्द किए जाने पर आपत्ति जताई। किसानों का कहना है कि इन जमीनों से जुड़े पुराने राजस्व रिकॉर्ड मौजूद हैं और जमींदारी उन्मूलन के समय रैयतों के नाम जमीन के रिकॉर्ड…
Begusarai News: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 12 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सोमवार देर रात सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कई जिलों के जिलाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल का असर बेगूसराय पर भी पड़ा है। अब Richie Pandey बेगूसराय के नए जिलाधिकारी (DM) होंगे। वहीं, वर्तमान जिलाधिकारी Srikant Shastri का तबादला कर दिया गया है। सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार, Manesh Kumar Meena को भोजपुर, Richie Pandey को बेगूसराय, Vijay Prakash Meena को सीवान, Tanay Sultania को सीतामढ़ी और Kumar Anurag…
मंझौल, बेगूसराय। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) उत्तर बेगूसराय जिला की बैठक सोमवार को आरसीएस कॉलेज, मंझौल में जिला संयोजक अनुभव आनंद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 9 जुलाई को अभाविप के स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर जिलेभर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर बिहार प्रांत की विशेष आमंत्रित सदस्य श्वेतनिशा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और छात्र सशक्तिकरण का मजबूत मंच है। उन्होंने कहा कि परिषद वर्षभर छात्रों के शैक्षणिक, सामाजिक और राष्ट्रीय…
Begusarai News : बेगूसराय के एक युवक ने थाना परिसर में आचरण प्रमाण पत्र (Character Certificate) (Verification) के नाम पर रिश्वत मांगने, गाली-गलौज करने तथा मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन सौंपा है। मामले की जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त आवेदन के अनुसार, मंझौल थाना क्षेत्र के सिउरी पंचायत निवासी शशि कांत गुप्ता ने जन वितरण प्रणाली (PDS) से संबंधित कार्य के लिए आचरण प्रमाण पत्र (Character Certificate) बनवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के सत्यापन के लिए उन्हें 4 जून 2026 को मंझौल थाना से फोन कर…
Begusarai News : बेगूसराय में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई जघन्य दरिंदगी ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय कृत्य के बाद समाज में भारी आक्रोश है। घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और अस्पताल जाकर मासूम का हाल जाना। दोषियों को मिले मृत्युदंड: गरीब दास अस्पताल में इलाजरत बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए जिलाध्यक्ष ने इस घटना को मानवता पर एक गहरा कलंक बताया। उन्होंने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा, “ऐसे राक्षसों…
Begusarai News : बिहार में जहाँ एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लाख दावे कर रही है और स्कूलों में अनुशासन का पाठ पढ़ाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ गुरुजी इस पेशे की गरिमा को तार-तार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा मामला जिले के साहेबपुरकमाल प्रखंड से सामने आया है, जिसने शिक्षा जगत को शर्मसार कर दिया है। क्या है पूरा मामला? सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर आर्केस्ट्रा की नर्तकी के साथ ठुमके लगा रहा है और…