Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Begusarai News : सौरव जायसवाल के नेतृत्व में 70 मेधावी युवाओं ने की संसद भवन की अध्ययन यात्रा…
Begusarai News : राष्ट्र निर्माण में सामाजिक सेवा और स्वयंसेवा के जरिए योगदान देने वाले देशभर के 70 युवाओं के लिए जीईजी ग्लोबल फाउंडेशन और साझा प्रयास चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विशेष संसदीय अध्ययन यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सौरव जायसवाल ने किया। यात्रा का उद्देश्य युवाओं को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसद की कार्यप्रणाली और नीति निर्माण की प्रक्रिया से परिचित कराना था। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक वर्ष 2026 के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया। प्रतिभागियों का चयन शिक्षा, पर्यावरण, सामाजिक सेवा और…
शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित जदयू उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के चुनाव अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बेगूसराय प्रखंड कार्यालय के सामने कंकौल स्थित बीपी मंडल सभागार में NDA घटक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में शिक्षक मतदाताओं के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने और संगठनात्मक स्तर पर समन्वय के साथ चुनाव की तैयारी करने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष नंदलाल राय ने की, जबकि मंच संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने किया। बैठक में राष्ट्रीय लोक मोर्चा, लोजपा, हम सहित NDA के विभिन्न घटक दलों के जिलाध्यक्ष,…
बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग
Begusarai Hotel Blue Diamond Incident : बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए SP मनीष के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है। पुलिस दूसरे नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद विक्रम कुमार सहनी (पिता- अरुण सहनी, लोहिया नगर) को गिरफ्तार किया गया है। अनुसंधान के दौरान पुलिस को पता चला कि मामले के दोनों नामजद अभियुक्त…
Begusarai News : बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने नगर थाना में लिखित शिकायत देकर दो लोगों पर आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए एफएसएल टीम को भी जांच के लिए सूचित किया है। ऋण वसूली के लिए निकली थी महिला पीड़िता के आवेदन के अनुसार, 27 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे…
Begusarai News : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR की पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन..
Begusarai News : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में पारदर्शिता, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े सवालों की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर सोमवार को बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद मार्केट स्थित श्रीबाबू की प्रतिमा से आक्रोश मार्च निकाला, जो कचहरी रोड होते हुए हड़ताली चौक स्थित समाहरणालय गेट तक पहुंचा। बाद में जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, मतदाता सूची…
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, मिला ‘Best Performing Model District’ का पुरस्कार..
Begusarai News : आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत बेगूसराय जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। जिले को 5 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों की श्रेणी में ‘Best Performing Model District’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के 8 वर्ष और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के 5 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की ओर से आयोजित ‘आरोग्य मंथन 2026’ कार्यक्रम में दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री…
Barauni Municipal Council CCTV Controversy : बेगूसराय के बरौनी नगर परिषद में सीसीटीवी कैमरों की खरीद को लेकर उठे सवालों पर जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि THE BEGUSARAI में मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। टीम को पूरे मामले की जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। दरअसल, बरौनी नगर परिषद के वार्ड संख्या-25 निवासी मो. सलीम ने 21 सितंबर को जिलाधिकारी को आवेदन देकर सीसीटीवी कैमरों की खरीद में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। शिकायत…
Barauni Municipal Council CCTV Purchase Controversy : बेगूसराय के बरौनी नगर परिषद में CCTV कैमरों की खरीद और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं पर उठे सवालों के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर परिषद में करीब 3.47 करोड़ रुपये की लागत से CCTV कैमरे लगाने के लिए जारी किए गए दो टेंडरों को लेकर GeM (Government e-Marketplace) पोर्टल पर उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर कई सवाल उठाए गए हैं। मामले को लेकर मुख्य पार्षद की ओर से यह कहा गया है कि टेंडर की राशि सिर्फ कैमरों की कीमत नहीं है, बल्कि इसमें पोल, केबल, UPS,…
पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…
Patna High Court Justice Ajit Kumar : पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायमूर्ति, बेगूसराय न्याय मंडल अजीत कुमार शुक्रवार को तीन दिवसीय निरीक्षण दौरे पर बेगूसराय पहुंचे। जिला अतिथि गृह में पहुंचने पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बृजेंद्र कुमार और जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार समेत न्याय मंडल के न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से न्यायमूर्ति अजीत कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने जिला न्यायालय परिसर स्थित पार्क में पौधारोपण किया। न्याय मंडल…
बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..
Justice Ajit Kumar Visit Begusarai : पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं बेगूसराय के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को बेगूसराय पहुंचे। 18 से 20 सितंबर तक चलने वाले इस दौरे के दौरान वे जिला व्यवहार न्यायालय के साथ-साथ जिले के विभिन्न अनुमंडलीय न्यायालयों और न्यायिक संस्थानों का निरीक्षण करेंगे। जिला व्यवहार न्यायालय परिसर पहुंचने पर अधिवक्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता अमरेंद्र कुमार अमर ने जस्टिस अजीत कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला जज ऋषिकांत, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार सहित न्यायिक पदाधिकारी, जिला अधिवक्ता संघ…