Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    जयमंगलागढ़ और कावर झील के समग्र विकास, संरक्षण और Eco-Tourism को लेकर आया जवाब, जानें पूरी रिपोर्ट

    September 12, 2026 1:48 pm

    Bihar Board 12th Exam 2028: 11वीं के छात्रों का Registration शुरू, 24 सितंबर आखिरी तारीख

    September 12, 2026 12:37 pm

    अयोध्या से सीतामढ़ी तक आसान होगा सफर, राम-जानकी पथ के बाकी दो फेज की DPR तैयार

    September 12, 2026 11:44 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Manjhaul News»Cheriya Bariyarpur News»चेरियाबरियारपुर में खरीफ प्रशिक्षण शिविर आयोजित, किसानों को दी गई नई तकनीकों की जानकारी
    Cheriya Bariyarpur News

    चेरियाबरियारपुर में खरीफ प्रशिक्षण शिविर आयोजित, किसानों को दी गई नई तकनीकों की जानकारी

    The Begusarai DeskBy The Begusarai DeskMay 27, 2025 5:35 pmUpdated:May 27, 2025 5:40 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    KharifTraining
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    बेगूसराय : कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में मंगलवार को चेरियाबरियारपुर प्रखंड स्थित ई-किसान भवन में प्रखंड स्तरीय खरीफ (शारदीय) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने मिलकर किसानों को खरीफ फसलों के आधुनिक प्रबंधन, जैविक खेती और सरकारी योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

    दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

    कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी गौरव शर्मा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मो. जियाउल्लाह, प्रशिक्षु बीएओ साक्षी कुमारी, मुखिया रमेश कुमार सिंह और प्रगतिशील किसान बिमलेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।मिट्टी जांच और हेल्थ कार्ड से बढ़ेगा उत्पादन

    अनुमंडल कृषि पदाधिकारी गौरव शर्मा ने मिट्टी जांच और हेल्थ कार्ड आधारित खेती को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि “मिट्टी जांच से किसान अपनी लागत कम कर सकते हैं और उत्पादन बढ़ा सकते हैं। हेल्थ कार्ड के अनुसार खाद और पानी देने से फसल की गुणवत्ता भी सुधरती है।”

    कीट प्रबंधन और फसल चक्र पर भी हुई चर्चा

    उन्होंने बताया कि खरीफ फसलों में सही समय पर पहला और दूसरा पानी, खाद प्रबंधन और कीट नियंत्रण अत्यंत जरूरी हैं। इससे फसल की रक्षा के साथ बेहतर उपज मिलती है।

    किसान कार्ड और सरकारी योजनाओं पर ज़ोर

    प्रशिक्षु बीएओ साक्षी कुमारी ने किसानों से किसान कार्ड बनवाने की अपील की और बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे अनुदान, बीमा और फसल सहायता योजना का लाभ कैसे लिया जा सकता है।

    जैविक खेती और मोटे अनाज को अपनाएं: प्रगतिशील किसान

    प्रगतिशील किसान राम कुमार सिंह ने कहा कि जैविक खेती और मोटे अनाज (जैसे ज्वार, बाजरा, रागी) की खेती से स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है और बाज़ार में भी इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।

    बागवानी फसलों पर सब्सिडी: उद्यान पदाधिकारी

    प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अमृत किशोर राय ने किसानों को बताया कि केला, आम, हल्दी, ओल और नारियल जैसी बागवानी फसलों पर सरकार सब्सिडी देती है। उन्होंने किसानों से आवेदन करने की अपील की।खरीफ फसलों की विस्तृत जानकारी

    कृषि समन्वयक मनीष कुमार ने बताया कि खरीफ मौसम की फसलों को शारदीय फसल भी कहा जाता है। उन्होंने उत्तम किस्म के धान और मक्का की जानकारी दी और किसानों को प्रमाणित बीज अपनाने की सलाह दी।

    कुछ वरिष्ठ अधिकारी रहे नदारद

    कार्यक्रम में जहां कई महत्वपूर्ण कृषि अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद थे, वहीं जिला द्वारा नामित सहायक निर्देशक शल्य रामकृष्ण, सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण) रीमा कुमारी, और कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर के कोई भी प्रतिनिधि उपस्थित नहीं थे, जो किसानों के लिए एक निराशाजनक बात रही।

    कृषि से जुड़े अपडेट के लिए जुड़े रहें TheBegusarai के साथ!

    अगर आप भी चाहते हैं खेती-किसानी से जुड़ी योजनाओं, तकनीकों और सब्सिडी की जानकारी सबसे पहले — तो फॉलो करें TheBegusarai और शेयर करें यह जानकारी अपने किसान भाइयों के साथ।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनावकोठी : अनुमंडल पत्रकार की बैठक सम्पन्न , संघटन के विस्तार पर चर्चा…
    Next Article बेगूसराय में जनसुराज और आम आदमी पार्टी की बड़ी तैयारी, NDA-महागठबंधन के खेल बिगाड़ने की रणनीति
    The Begusarai Desk
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    जयमंगलागढ़ और कावर झील के समग्र विकास, संरक्षण और Eco-Tourism को लेकर आया जवाब, जानें पूरी रिपोर्ट

    September 12, 2026 1:48 pm

    तेघड़ा, चेरियाबरियारपुर और छौड़ाही के पंचायत प्रतिनिधियों को दिया गया स्वास्थ्य योजनाओं का प्रशिक्षण

    September 11, 2026 11:51 pm

    मंझौल अस्पताल में घायल के पैर पर गत्ता लगाने का मामला: डॉक्टर पर गिरी गाज, मांगा गया स्पष्टीकरण…

    August 8, 2026 8:48 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Gold-Silver Price : दुर्गा पूजा सबसे पहले सोना-चांदी के भाव में कमी, नया रेट जान खुशी से झूम उठेंगे…

    September 15, 2024 7:24 am
    Don't Miss
    Begusarai News

    जयमंगलागढ़ और कावर झील के समग्र विकास, संरक्षण और Eco-Tourism को लेकर आया जवाब, जानें पूरी रिपोर्ट

    By Vishal ShreeSeptember 12, 2026 1:48 pm

    Begusarai News :जिले की ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक धरोहर जयमंगलागढ़ एवं कावर झील के समग्र विकास, संरक्षण…

    Bihar Board 12th Exam 2028: 11वीं के छात्रों का Registration शुरू, 24 सितंबर आखिरी तारीख

    September 12, 2026 12:37 pm

    अयोध्या से सीतामढ़ी तक आसान होगा सफर, राम-जानकी पथ के बाकी दो फेज की DPR तैयार

    September 12, 2026 11:44 am

    Climate Change पर नई किताब लॉन्च-“Changing Climate Land Life Interplay”जानें पूरी खबर क्या …है,

    September 12, 2026 10:44 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.