Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Begusarai News : जयमंगलागढ़ के दोनों स्कूलों का हुआ ट्रांसफर, आठ महीने से पढ़ाई से वंचित हैं बच्चे..

    October 27, 2026 3:22 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बलिया SDO के वायरल वीडियो से मचा बवाल, आरोप पर दी सफाई! कहा- SC/ST एक्ट में कराएंगे केस..
    Begusarai News

    बलिया SDO के वायरल वीडियो से मचा बवाल, आरोप पर दी सफाई! कहा- SC/ST एक्ट में कराएंगे केस..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJune 9, 2025 3:31 pmUpdated:June 9, 2025 3:49 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय के बलिया अनुमंडल अंतर्गत बिजली विभाग के उप-विभागीय अधिकारी (SDO) इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एसडीओ ने अपने सरकारी वाहन के ड्राइवर को 80,000 रुपये रिश्वत लेने के लिए भेजा है। वीडियो के वायरल होने के साथ ही सोशल मीडिया पर लोग आक्रोश जता रहे हैं और एसडीओ पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    वायरल वीडियो में क्या है दावा?

    वायरल वीडियो में आरोप लगाता नजर आ रहा है कि बलिया एसडीओ ने अपने ड्राइवर को रिश्वत लेने के लिए भेजा था। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के संबंध में एक फेसबुक यूजर ने लिखा-

    “जब एक दिन में एसडीओ 80,000 से 1 लाख रुपये तक की रिश्वत ले रहा है, तो सोचिए महीने में कितनी भारी-भरकम कमाई होती होगी।”

    दूसरा फेसबुक यूजर ने लिखा –“कुछ दिन पूर्व जनता से राय लिए थे कि बिजली विभाग का इलाज़ कैसा करे होम्योपैथी या अंग्रेजी, ज्यादा लोग फास्ट असर करने वाला मेडिसिन का नाम लिए थे”

    वायरल वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

    इस वीडियो के आधार पर लोग सोशल मीडिया पर यह भी कह रहे हैं कि यह सिस्टम पूरी तरह भ्रष्ट हो चुका है और ऐसे अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

    एसडीओ की सफाई और पलटवार

    इस वीडियो को लेकर जब बलिया एसडीओ से सवाल किया, तो उन्होंने सख्त लहजे में जवाब दिया। उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह वीडियो पूरी तरह झूठा, भ्रामक और उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश है।

    एसडीओ का कहना है, “वीडियो में मैं कहीं नजर भी नहीं आ रहा हूं। यह एक सोची-समझी साजिश है, जिससे मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। मैं इस मामले में मानहानि का केस करूंगा और एससी-एसटी एक्ट के तहत भी केस दर्ज कराऊंगा। जो लोग वीडियो वायरल कर रहे हैं, उनका इलाज जंगली दवाई से करूंगा।”

    इन लोगों पर लगाया वीडियो वायरल करने का आरोप

    एसडीओ ने इस मामले में तीन लोगों राजकुमार सिन्हा, देव सुमित और अविनाश पर वीडियो वायरल करने और बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये लोग निजी स्वार्थ और दबाव की राजनीति के तहत ऐसा कर रहे हैं।

    जांच और कार्रवाई की मांग

    हालांकि, वायरल वीडियो के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के बीच भी यह मांग उठने लगी है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। अगर वीडियो में किए गए दावे सही हैं तो संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, और अगर यह वीडियो झूठा है, तो अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई जरूरी है।

    नोट: वीडियो की सत्यता की पुष्टि अधिकृत स्रोत से अब तक नहीं हो पाई है। खबर केवल वायरल हो रहे दावे और संबंधित अधिकारी की प्रतिक्रिया पर आधारित है।











    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में दबंगों की दबंगई : जमीन विवाद में पति-पत्नी को घर में घुसकर पीटा, अस्पताल में भर्ती..
    Next Article बखरी में स्वरोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत महिलाओं को मिली सिलाई मशीनें, 100 महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का लक्ष्य
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Begusarai News : जयमंगलागढ़ के दोनों स्कूलों का हुआ ट्रांसफर, आठ महीने से पढ़ाई से वंचित हैं बच्चे..

    October 27, 2026 3:22 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    By सुमन सौरबOctober 29, 2026 5:11 pm

    Darbhanga Graduate MLC Seat : बिहार विधान परिषद की दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट…

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Begusarai News : जयमंगलागढ़ के दोनों स्कूलों का हुआ ट्रांसफर, आठ महीने से पढ़ाई से वंचित हैं बच्चे..

    October 27, 2026 3:22 pm

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    October 17, 2026 8:24 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.