Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : पेंशनधारियों के लिए बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

    February 16, 2026 7:09 pm

    बेगूसराय : RPF ने अपनी जान पर खेलकर बचाई महिला की जिंदगी, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

    February 15, 2026 5:11 pm

    शिरोमणि संस्थान के छात्र आद्विक सिंह ने गाड़े सफलता के झंडे, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के लिए हुए चयनित

    February 15, 2026 1:13 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बेतरतीब टोटो पार्किंग पर लगी लगाम, RPF ने दी कड़ी चेतावनी…
    Begusarai News

    बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बेतरतीब टोटो पार्किंग पर लगी लगाम, RPF ने दी कड़ी चेतावनी…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबApril 20, 2025 7:21 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Railway Station
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Begusarai Railway Station : रविवार को बेगूसराय रेलवे स्टेशन क्षेत्र में टोटो चालकों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक ई-रिक्शा संघ के तत्वावधान में की गई, जिसकी अध्यक्षता बेगूसराय आरपीएफ थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने की।

    बैठक में मुख्य रूप से स्टेशन परिसर में टोटो चालकों द्वारा अनियंत्रित रूप से किए जा रहे पार्किंग और इसके कारण यात्रियों को हो रही समस्याओं पर चर्चा हुई। अरविंद कुमार सिंह ने सभी चालकों को सख्त हिदायत दी कि स्टेशन गेट पर अनावश्यक भीड़ ना लगाएं और टोटो को एक सुव्यवस्थित कतार में खड़ा करें। उन्होंने कहा कि स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

    स्टेशन पर टोटो चालकों की लापरवाही बनी समस्या

    प्रभारी ने बताया कि कई टोटो चालक स्टेशन के मुख्य द्वार पर मनमर्जी से वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि यात्रियों, खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी होती है। ऐसी स्थिति में आपातकालीन सेवाओं का संचालन भी प्रभावित हो सकता है।

    नहीं माने तो होगी कानूनी कार्रवाई

    अरविंद कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि टोटो चालकों द्वारा निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो उनके विरुद्ध आरपीएफ और ट्रैफिक पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्री सुविधा सर्वोपरि है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    टोटो चालकों ने दिए सहयोग का आश्वासन

    बैठक के दौरान मौजूद अधिकांश टोटो चालकों ने व्यवस्था को बनाए रखने और यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखने का आश्वासन दिया। आरपीएफ प्रभारी ने सभी चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करते हुए स्टेशन की गरिमा बनाए रखें और यात्रियों को सुरक्षित एवं सहज यात्रा का अनुभव देने में प्रशासन का सहयोग करें।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअभिनेत्री Akshara Singh को बेगूसराय के कोर्ट में हाजिर होने का आया आदेश, पढ़े- पूरा मामला…
    Next Article Namo Bharat Train : महज 2 घंटे में बरौनी से पटना, कहां-कहां नमो भारत रैपिड ट्रेन का स्टॉपेज? देखें टाइम-टेबल
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : पेंशनधारियों के लिए बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

    February 16, 2026 7:09 pm

    बेगूसराय : RPF ने अपनी जान पर खेलकर बचाई महिला की जिंदगी, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

    February 15, 2026 5:11 pm

    पूर्व सरपंच को सादी वर्दी में उठा ले गई दिल्ली पुलिस, परिजनों ने समझा ‘अपहरण’; साइबर क्राइम मामले में गिरफ्तारी

    February 15, 2026 9:31 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : पेंशनधारियों के लिए बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

    By सुमन सौरबFebruary 16, 2026 7:09 pm

    Begusarai News : बेगूसराय जिला प्रशासन ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए…

    बेगूसराय : RPF ने अपनी जान पर खेलकर बचाई महिला की जिंदगी, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

    February 15, 2026 5:11 pm

    शिरोमणि संस्थान के छात्र आद्विक सिंह ने गाड़े सफलता के झंडे, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के लिए हुए चयनित

    February 15, 2026 1:13 pm

    पूर्व सरपंच को सादी वर्दी में उठा ले गई दिल्ली पुलिस, परिजनों ने समझा ‘अपहरण’; साइबर क्राइम मामले में गिरफ्तारी

    February 15, 2026 9:31 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.