Rejuvenation of Barauni Junction

बरौनी जंक्शन को मिलेगा नया लुक! लिफ्ट, एस्केलेटर, पार्किंग से लैस होगा परिसर; ₹98.09 करोड़ होंगे खर्च..

Rejuvenation of Barauni Junction : बरौनी जंक्शन के पुनर्विकास कार्य को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दे की केंद्र सरकार ने इसके पहले फेज को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर कुल ₹98.09 करोड़ खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह (Union Minister and Begusarai MP Giriraj Singh) ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा स्टेशन

जंक्शन के पुनर्विकास के तहत दोनों ओर नई बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन को कई आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, जिनमें प्रमुख हैं:

  • पार्किंग की बेहतर सुविधा
  • वेटिंग हॉल
  • लिफ्ट और एस्केलेटर

गिरिराज सिंह ने दी जानकारी

गिरिराज सिंह ने अपने X अकाउंट पर जानकारी देते हुए लिखा,-

बरौनी जंक्शन के पुनर्विकास का प्रथम फेज स्वीकृत! लागत: ₹98.09 करोड़। स्टेशन की दोनों ओर नई बिल्डिंग बनेगी, साथ ही पार्किंग, वेटिंग हॉल, लिफ्ट, एस्केलेटर जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी। क्षेत्रवासियों को ढेरों बधाइयाँ।

यात्री अनुभव होगा बेहतर

विदित हो की बरौनी जंक्शन पूर्व-मध्य रेलवे (East Central Railway) का एक प्रमुख जंक्शन है, जहां से रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं। पुनर्विकास के बाद यह जंक्शन न सिर्फ यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनेगा, बल्कि इसका स्वरूप भी पूरी तरह से आधुनिक होगा।