देख लीजिए ये है Maruti WagonR का नया मॉडल, पहले से ज्यादा मिलेगा फीचर्स और कीमत भी कम..

डेस्क : जापानी लोकप्रिय कार कंपनी सुजुकी ने 2023 वैगनआर फेसलिफ्ट का अनावरण किया है। कंपनी की यह एक अपग्रेड वर्जन है। इस अपग्रेडेड वर्जन को बीते फरवरी माह में लॉन्च की गई 2022 वैगनआर फेसलिफ्ट रिप्लेस मॉडल के तौर पर मार्केट में उतारा जाएगा। हालांकि इस संबंध में कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है

नए मॉडल में काफी बलदाव : नई वैगनआर फेसलिफ्ट 2023 (2023 Suzuki WagonR Facelift) को एक अलग डिजाइन में तैयार किया गया है। इस नए मॉडल के फ्रंट की पट्टी में नया डिजाइन देखने को मिलेगा। वहीं इस मॉडल की हेडलाइट पिछले जैसा ही है। इसके साइड प्रोफाइल में थोड़ा बहुत बदलाव देखा जा सकता है। कार की खिड़कियों का फ्रेम डिजाइन में बदलाव किया गया है। इसके अलावा नई मॉडल के दरवाजे पिछले कार से अलग है। इस कार को मार्केट में 10 कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में पेश किया जाएगा। इसमें सभी बेहतरीन कलर शामिल होंगे।

सेफ्टी का रखा गया ध्यान : इसकी कीमत की बात करें तो करीब 7.22 रुपए से लेकर 8.96 लाख रुपए के बीच है। इस नए मॉडल में 660cc 3-सिलेंडर इंजन है। यह पेट्रोल और माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में आएगा। फीचर्स की बात करें तो इसमें कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें सेफ्टी का भी ख्याल रखा गया है। इसके लिए कर्टन एसआरएस एयरबैग है। इस मॉडल के अधिकांश वैरिएंट में सेफ्टी फीचर्स को ध्यान में रखते हुए पेश किए जाएंगे।