Author: Mahesh Bharti
Begusarai News : सुरेश प्रसाद राय के जन सुराज में जाने से गरमाया दरभंगा शिक्षक सीट का चुनावी माहौल..
Begusarai News : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष और लंबे समय से शिक्षक राजनीति में सक्रिय डॉ. सुरेश प्रसाद राय के जन सुराज में शामिल होने के साथ ही दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सियासत गरमा गयी है। विधान परिषद चुनाव से ठीक पहले राय के पाला बदलने को राजनीतिक हलकों में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। उनकी एंट्री से चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार बन गये हैं। शिक्षक राजनीति में बेगूसराय का रहा है दबदबा बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की राजनीति में बेगूसराय की अपनी मजबूत पहचान रही है। शत्रुघ्न प्रसाद सिंह और वासुदेव सिंह के…
बेगूसराय: अनुमंडल मुख्यालय मंझौल की पचमहला रोड एक बार फिर चर्चा में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले 25 वर्षों में इस सड़क के निर्माण और मरम्मत पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन आज भी सड़क की स्थिति बदहाल बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और राहगीरों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। यह सड़क मंझौल पंचायत-2 और मंझौल पंचायत-3 को अलग करती है। साथ ही यह मार्ग जयमंगलागढ़, काबर ताल, गढ़पुरा, हसनपुर और एसएच-55 जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को…
“नहर, नदी और जलस्रोत बचेंगे तभी मानवता बचेगी। जल का बहाव ही जीवन का बहाव है।” इसी संदेश के साथ जयमंगला गढ़ स्थित नहर घाट पर काबर नहर नवजीवन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रसिद्ध लेखक एवं काबर नेचर क्लब के प्रमुख महेश भारती ने की। बैठक में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षक नितेश रंजन ने काबर-बगरस नहर की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने नहर की उड़ाही (गाद निकासी), दोनों किनारों पर मजबूत बांध निर्माण तथा व्यापक वृक्षारोपण की आवश्यकता पर बल दिया। उनका कहना था कि…
Begusarai News : भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता एवं लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे राम सुमिरन सिंह को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद बेगूसराय जिले, विशेषकर चेरियां बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मूल रूप से बेगूसराय जिले के चेरियां बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कोरजाना गांव निवासी राम सुमिरन सिंह का एक साधारण कार्यकर्ता से प्रदेश स्तर के महत्वपूर्ण पद तक पहुंचना उनकी राजनीतिक प्रतिबद्धता, संगठनात्मक क्षमता और वर्षों की मेहनत का परिणाम माना जा रहा है। राम सुमिरन सिंह पिछले तीन दशकों से अधिक समय से भारतीय…
बेगूसराय में काबर टाल पक्षी विहार परियोजना को लेकर किसानों और मजदूरों के विस्थापन का मुद्दा एक बार फिर जोर पकड़ने लगा है। इस मुद्दे को लेकर प्रसिद्ध समाजसेवी और Medha Patkar के समर्थन के बाद आंदोलन और तेज हो गया है। किसानों और मजदूरों का कहना है कि काबर टाल पक्षी विहार परियोजना की समीक्षा की जानी चाहिए, क्योंकि पिछले 40 वर्षों से बिना मुआवजे के उनकी जमीन इस परियोजना में फंसी हुई है। उनका आरोप है कि इस योजना के कारण किसानों, मछुआरों और मजदूरों की आजीविका पर गंभीर संकट पैदा हो गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि आजादी के…
126 साल बाद बदला समीकरण, कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक? बेगूसराय जिला में कांग्रेस बदल गई। बेगूसराय अनुमंडलीय कांग्रेस कमेटी के गठन के 126 बरसों बाद और बेगूसराय जिला गठन के 54 वर्षों बाद बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पहली बार किसी कथित पिछड़ी जाति यादव से आने वाले शिवप्रकाश गरीबदास Shivprakash Garibdas बने हैं। बिहार की आज की जातिवादी और जातीय समीकरण के राजनीतिक दौर में यह बेगूसराय जिले में कांग्रेस पार्टी का मास्टरस्ट्रोक माना जा सकता है। 36 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस बिहार में पिछले 36 बरसों से कांग्रेस पार्टी सत्ता से बाहर है। बेगूसराय कभी बिहार…
खम्हार, बेगूसराय | संवाददाता विश्व में न्याय दर्शन के प्रणेता माने जाने वाले गौतम ऋषि की जयंती के अवसर पर गुरुवार को खम्हार स्थित गौतम धाम में एक विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने न्याय दर्शन की प्रासंगिकता और सामाजिक जीवन में उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि न्याय मानव सभ्यता की सबसे महत्वपूर्ण खोजों में से एक है। भारतीय ऋषियों ने प्राचीन काल से ही समाज व्यवस्था को संतुलित और संगठित करने के लिए न्याय सिद्धांतों पर गहन शोध किया। गौतम ऋषि ने न्याय दर्शन को व्यवस्थित…
Manjhaul News : मंझौल के मेहदा शाहपुर निवासी पूर्व कम्युनिस्ट नेता, लेखक और बुद्धिजीवी जनार्दन प्रसाद सिंह का 91 वर्ष की उम्र में 14 मार्च 2026 को नई दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन से बेगूसराय जिले के राजनीतिक और बौद्धिक जगत में शोक की लहर है। जनार्दन प्रसाद सिंह 1962 में चेरियां बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के टिकट पर चुनाव लड़े थे, हालांकि वे उस चुनाव में पराजित हो गए थे। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। वे पटना स्थित स्कूली पुस्तकों के प्रकाशन संस्थान लक्ष्मी पुस्तकालय में…
Manjhaul News : बेगूसराय जिले के मंझौल अनुमंडल के झुल्ला बहियार में प्रशासन की एक विवादास्पद कार्रवाई ने स्थानीय किसानों के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। शनिवार को SDO और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से करीब दो बीघे में लगी गेहूं की तैयार फसल को नष्ट कर दिया गया। पीड़ित किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना उनकी दलील सुने और बिना जमीन के कागजातों की जांच किए अलोकतांत्रिक तरीके से इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। आत्महत्या की ओर धकेल रहा प्रशासन पीड़ित किसान मनटुन प्रभात, भागो सिंह, रामानुज सिंह और रामाशीष सिंह…
Kabar Tal : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले वर्ष बेगूसराय के काबर टाल क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया था। इस दौरे से इलाके के लोगों में उम्मीद जगी थी कि चार दशक पुरानी इस जटिल समस्या का कोई ठोस समाधान निकलेगा। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी न तो काबर टाल पक्षी विहार योजना धरातल पर उतर सकी और न ही यहां के किसानों की परेशानियां कम हो सकीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हवाई सर्वेक्षण से जमीनी सच्चाई सामने नहीं आती। मुख्यमंत्री यदि जमीनी सर्वेक्षण करते, तो उन्हें पता चलता कि काबर टाल क्षेत्र…