World’s Most Expensive Mango: भारत में आम को सबसे प्रिय फल माना जाता है। लोग इसे फलों का राजा भी कहते हैं। देश में आम खाने वालों की संख्या काफी बड़ी है। यह कई राज्यों में मुख्य रूप से उगाए जाते हैं। सबसे प्रसिद्ध अमो की बात करें तो लंगड़ा, मालदा, हापुस, दशहरी आदि है।
लेकिन आज हम आपको एक ऐसे आम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत सुन शायद आप हैरान रह जाएंगे। इस आम की कीमत 2.5 लाख रुपए से भी अधिक है। इस आम का नाम मियाजाकी (Miyazaki Mango) है। आइए इसके खासियत और इतने महंगे होने की वजह को जानते हैं।
कहां से आया ये आम
ये मियाज़ाकी आम जापान के मियाज़ाकी शहर में उगाए जाने वाले दुनिया के सबसे महंगे आम हैं। हालाँकि, आजकल इसकी खेती भारत और बांग्लादेश में भी की जाती है। इसके अलावा यह थाईलैंड और फिलीपींस में भी पाया जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस किस्म के दो आम के पेड़ मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी उगाए जा रहे हैं और उनकी सुरक्षा गार्ड और कुत्ते कर रहे हैं। वहीं मियाजाकी आम की कीमत की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में मियाजाकी आम की कीमत करीब 2.70 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।
मियाज़ाकी आम की खासियत
आम की इस किस्म की खेती के लिए गर्म मौसम और लंबे समय तक धूप की आवश्यकता होती है। इन आमों का वजन लगभग 350 ग्राम है और इनके आकार और ज्वलंत लाल रंग के कारण इन्हें एग ऑफ सनशाइन भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता कि इस आम में रेशे नहीं पाए जाते हैं। ऐसे कई कारणों की वजह से या हम इतना महंगा है।