Friday, July 26, 2024
Rashifal

Rashifal : आज रेवती नक्षत्र में कर्क-कन्या सहित इन 3 राशि की चमकेगी किस्मत, जानें- कैसा रहेगा आज का आपका दिन..

Rashifal : ज्योतिष शाज्योतिशास्त्र के अनुसार आज 11 मई शनिवार के दिन रेवती नक्षत्र में कर्क और कन्या सहित इन 3 राशि वालों की किस्मत चमकेगी। कन्या सहित इन तीन राशि वालों को आज कारोबार में भी सफलता मिलेगी और इनके धन में भी वृद्धि होगी। आईए जानते हैं कैसा रहेगा अन्य राशियों का आज का दिन।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन काम में सावधानी बरतने का है। आज आपको अपने काम को सावधानीपूर्वक और सोच विचार कर करना चाहिए।आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। जिसकी वजह से आज आपका खर्च बढ़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों का आज भाग दौड़ के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसलिए आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बाहर का खाना खाने के बजाय घर का खाना खाएं। आज कार्य क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपके ऊपर काम का बोझ पड़ेगा। आज शाम के समय आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों का आज का दिन लाभकारी रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं आज वह सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा।आज आपका कोई लंबे समय से बाधित कार्य पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में अधिक रुचि बढ़ेगी। समाज संतान से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। आज आपको अपने घर के बुजुर्गों का सहयोग और साथ मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, आज उन्हें नौकरी पाने में सफलता मिल सकती है। आज आपको अपने आर्थिक बजट में बैलेंस बनाना पड़ेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के आज परिवार में अनबन हो सकती है। जिसको आज आपको अपनी समझदारी और धैर्य से निपटना होगा। व्यापारियों को आज व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। अगर आपने अपना पैसा उधारी में दिया है, तो आज आपको वापस मिल सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के आज धन में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों का आज का दिन परिश्रम करने का है। नौकरी पेशा लोगों को आज कार्य क्षेत्र में सराहना मिल सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी लाभकारी रहेगा। आज कोई बड़ी डील आपको मिल सकती है। आज आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

Aparna Roy

अपर्णा राय thebegusarai.in में 18 नवंबर 2023 से कार्यरत है. अपर्णा राय ने बनास्थली विद्यापीठ राजस्थान से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. अपर्णा राय बतौर हिंदी कंटेंट राइटर 'वाइब्रेटिंग मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी में 1 साल तक काम किया है। इसके अलावा इन्होंने 'anant bharat.com', 'संभव संदेश' जैसे न्यू चैनल के लिए भी काम किया है। अपर्णा अपने करियर में लगभग सभी विषयों पर (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखती हैं.