Saturday, July 27, 2024
Rashifal

 Rashifal: वृषभ मिथुन और कन्या राशि को आज मिलेगा सुख समृद्धि का लाभ, जानें- कैसा रहेगा अन्य राशियों का आज का दिन।

 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 10 मई शुक्रवार के दिन वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। आज चंद्रमा मिथुन के उपरांत कर्क राशि में प्रस्थान करेगा। आज चंद्रमा पर बुध की दृष्टि का होना फलदायी रहेगा। इसके साथ ही आज बुध और मंगल का युति संबंध भी इन राशियों के लिए लाभदाई रहने वाला है। आईए जानते हैं कैसा रहेगा अन्य राशियों का आज का दिन।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ उलझा हुआ रहेगा। आज आपको कोई विद्वान व्यक्ति मिलेंगे। आज कोई पुराना कर्ज आपको परेशान कर सकता है। आज नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आज आपको ऑफिस में परेशानी हो सकती है। आज आपको शांति और संयम से काम लेना होगा। आज आपका किसी से विवाद हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालें लोगों को आज आपने मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आज आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। आज आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आप सफल होगें। आज आप लोगों से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। आज आपका दिन सुखद और अच्छा बीतेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रह सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों को आज व्यापार में अचानक धन लाभ मिलेगा। आज आपको अपने पार्टनर से सहयोग मिलेगा। आज पार्टनर का सुझाव आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। आज आपका रुका हुआ पैसा भी आपको वापस मिल सकता है। आज आपको कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। आज आप अच्छी और मीठी वाणी बोलकर अपना काम पूरा कर लेंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले लोगों लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज धन संबंधी मामलों में आपको संभलकर चलने की जरूरत है। आज कानूनी मामलों में जोखिम लेना नुकसानदायक साबित हो सकता है। आज कुछ खास कामों में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज आपके रोजमर्रा के कामकाज में भी उलझन की स्थिति बनी रहेगी। आज किसी न किसी वजह से आप वो काम भी पूरा नहीं कर पाएंगे, जिनकी आपने योजना बनाई थी। आज आप विवाद और प्रतिस्पर्धा से बचने का प्रयास करें। आज किसी पर भी निर्भर न रहें।

कन्या राशि (Virgo)

आज आप किसी अच्छी खबर का इंतजार कर सकते हैं। लव लाइफ के लिए आज आपका दिन सामान्य है। आज आपका पार्टनर भी आपकी भावनाओं को समझेगा। आज आपको करियर और निवेश के क्षेत्र में कुछ नया करने के मौके मिल सकते हैं। आज आपको अपने पैसों और परिवार की स्थिति पर ध्यान देना होगा।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।