Saturday, July 27, 2024
Business

Gold-Silver Rate : सोने-चांदी के नए रेट हुए जारी, जानिए- आज कितना मंहगा हुआ सोना-चांदी।

Gold-Silver Rate : सोना और चांदी शुरू से ही हमारे देश में काफी महत्वपूर्ण रहा है। चाहे शादी हो त्यौहार हो या कोई मांगलिक कार्य यहां सोना-चांदी जरूर खरीदा जाता है। इसलिए लोग हर दिन सोने चांदी के उतरते-चढ़ते भाव पर नजर रखते हैं।

जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी हुई। पिछले साल साल के अंत तक सोने का भाव उछलकर 64 हजार तक पहुंच गया था।

इस साल की बात करें तो इस साल शुरुआत में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। इसके बाद इस साल के मार्च महीने के अंत तक सोना उछलकर 68 हजार के पार पहुंच गया। वहीं अप्रैल महीने में सोना 78 के पार तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद सोने के भाव में गिरावट भी देखने को मिली।

आईए जानते हैं आज इस सप्ताह के पांचवे दिन क्या है सोने-चांदी के भाव।

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 10 मई शुक्रवार के दिन के लिए सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज सप्ताह के पांचवे दिन सोने के भाव में कोई 250 रूपए का गिरावट देखने को मिला है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चांदी का रेट?

250 रुपए गिरा सोने का भाव

दिल्ली के सराफा बाजार के अनुसार आज 10 मई के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 72,150 रूपए है। वहीं कल यानी कि गुरूवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 72,150 रूपए था।

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 66,140 रुपए है। वही कल इसका भाव 66,150 रुपए था।

चांदी के दाम में गिरावट जारी

चांदी की बात करें तो पिछले साल चांदी के भाव में उतार चढ़ाव जारी रहा। पिछले साल ना चांदी के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई ना गिरावट। वहीं दूसरी ओर इस साल के शुरुआत से ही चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

वही इस साल के मार्च महीने में चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मार्च महीने के अंत तक चांदी उछलकर 77 हजार के पार जा पहुंचा था। वहीं अप्रैल महीने की बात करें तो इस महीने चांदी 86 हजार के पार तक जा पहुंचा। हालांकि महीने के आखिरी समय में चांदी के भी भाव में गिरावट देखने को मिली।

आईए जानते हैं आज इस सप्ताह के पांचवे दिन क्या है चांदी के रेट। आज की बात करें तो आज चांदी के भाव में 100 रूपए की गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी 85,300 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 85,200 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

72,200 (24 कैरेट)

66,190 (22 कैरेट)

दिल्ली

72,300 (24 कैरेट)

66,290 (22 कैरेट)

जयपुर

72,300 (24 कैरेट)

66,290 (22 कैरेट)

नोएडा

72,300 (24 कैरेट)

66,290 (22 कैरेट)

मुंबई

72,150 (24 कैरेट)

66,140 (22 कैरेट)

कोलकता

72,150 (24 कैरेट)

66,140 (22 कैरेट)

Aparna Roy

अपर्णा राय thebegusarai.in में 18 नवंबर 2023 से कार्यरत है. अपर्णा राय ने बनास्थली विद्यापीठ राजस्थान से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. अपर्णा राय बतौर हिंदी कंटेंट राइटर 'वाइब्रेटिंग मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी में 1 साल तक काम किया है। इसके अलावा इन्होंने 'anant bharat.com', 'संभव संदेश' जैसे न्यू चैनल के लिए भी काम किया है। अपर्णा अपने करियर में लगभग सभी विषयों पर (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखती हैं.