The Begusarai

बेगूसराय DM के जनता दरबार में पहुंचे 26 फरियादी, जमीन विवाद से लेकर आधार कार्ड तक की शिकायतें
बेगूसराय। आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर शुक्रवार को बेगूसराय समाहरणालय में जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने जनता दरबार लगाया। इस दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं डीएम के सामने रखीं। जनता दरबार में कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए।

प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, जमीन के परिमार्जन, रास्ते से जुड़े विवाद, अतिक्रमण, आधार कार्ड बनवाने एवं उसमें संशोधन तथा थाना से संबंधित मामले शामिल रहे। इसके अलावा लोगों ने व्यक्तिगत और सार्वजनिक हित से जुड़ी समस्याएं भी रखीं।

डीएम ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए। जिन मामलों में स्थल जांच की जरूरत है, वहां वास्तविक स्थिति का सत्यापन कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही आवेदकों को कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए।

इस दौरान द्वितीय अपील से जुड़े मामलों की भी सुनवाई हुई। संबंधित विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होकर मामलों की अद्यतन स्थिति से डीएम को अवगत कराया।

गौरतलब है कि आम नागरिकों की समस्याएं सीधे सुनने और उनके समाधान के लिए बेगूसराय जिला प्रशासन प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित करता है।

वित्तीय समावेशन अभियान में बिहार में अव्वल बेगूसराय, 18 हजार से अधिक लोगों को मिली सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की सुविधा
बेगूसराय। वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के मामले में बेगूसराय जिला पूरे बिहार में शीर्ष स्थान पर है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और बैंक खातों के री-केवाईसी सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों में जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

शुक्रवार को जिला पदाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान की समीक्षा को लेकर जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DCC) की विशेष बैठक हुई। बैठक में जिले के सभी बैंकों के जिला समन्वयक और प्रखंड विकास पदाधिकारी शामिल हुए।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले की 217 ग्राम पंचायतों में से अब तक 81 पंचायतों में शिविर लगाए जा चुके हैं। इन शिविरों के माध्यम से कुल 18,173 लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया है। इनमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के 9,306, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के 7,254 और अटल पेंशन योजना के 1,613 लाभार्थी शामिल हैं।

इसके अलावा 13,457 बैंक खातों का री-केवाईसी किया गया है, जबकि 4,066 जन-धन खाते नए खोले गए या दोबारा सक्रिय किए गए हैं।

बैंकों के प्रदर्शन में यूको बैंक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में सर्वाधिक नामांकन और री-केवाईसी करने के मामले में आगे रहा। वहीं, बिहार ग्रामीण बैंक और भारतीय स्टेट बैंक ने सबसे अधिक शिविर आयोजित किए।

डीएम रिची पांडेय ने शेष 136 ग्राम पंचायतों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बैंकों और प्रखंड अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान में तेजी लाने को कहा। साथ ही पीएम-किसान लाभार्थियों के किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) आवेदनों को जल्द स्वीकृत करने का निर्देश दिया, ताकि किसानों को समय पर ऋण सुविधा मिल सके।

डीएम ने कहा कि अभियान के निर्धारित समय के भीतर सभी लक्ष्यों को पूरा कर बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।

बेगूसराय में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अक्टूबर में 11 तस्कर गिरफ्तार; गांजा, स्मैक और हेरोइन बरामद
बेगूसराय। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अक्टूबर 2026 में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 8 मामले दर्ज किए गए और 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। कार्रवाई में 8 किलो 656 ग्राम गांजा, 291.38 ग्राम स्मैक, 177.44 ग्राम हेरोइन और 7 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया।

शुक्रवार को जिला पदाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (NCORD) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसपी मनीष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जिले में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने, तस्करी की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने और युवाओं को नशे से बचाने के उपायों पर चर्चा की गई।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी सूचनाओं को संबंधित विभागों के साथ तत्काल साझा किया जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके। उन्होंने अफीम और गांजे की अवैध खेती की आशंका वाले क्षेत्रों की पहचान कर ऐसी खेती को नष्ट करने का निर्देश दिया। साथ ही किसानों को वैकल्पिक फसलों और सरकारी आजीविका योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया।

बैठक में स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों तथा NDPS एक्ट के कानूनी प्रावधानों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। इसके अलावा बड़े और अंतरराज्यीय तस्करी के मामलों की नियमित समीक्षा, लंबित मामलों में समयबद्ध अनुसंधान और गवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।

डीएम ने चिन्हित ड्रग पैडलर्स और तस्करों का डेटाबेस तैयार कर विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के साथ साझा करने तथा मादक पदार्थों की पहचान के लिए आधुनिक जांच उपकरण उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। वहीं, नशामुक्त भारत हेल्पलाइन नंबर 14446 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।

इसके अलावा बेगूसराय एसडीओ को रेलवे स्टेशन के आसपास नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। बैठक में नशे की लत से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने पर जोर दिया गया।

बेगूसराय के 14,040 परिवारों को मिला नया राशन कार्ड, डीएम रिची पांडेय ने लाभुकों के बीच किया वितरण..
Begusarai News : जिले के 14,040 नवगठित राशन कार्डधारी परिवारों को गुरुवार को नया राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया। पटना के ज्ञान भवन में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नए राशन कार्ड का वितरण किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बेगूसराय समाहरणालय स्थित एनआईसी कार्यालय में किया गया।

इस दौरान जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने जिले के उपस्थित लाभुकों के बीच स्वयं नए राशन कार्ड वितरित किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

डीएम ने कहा कि राशन कार्ड पात्र परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न सहित सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नए राशन कार्ड जारी होने से पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा का लाभ मिल सकेगा।

कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी पूजा प्रीतम, एसडीओ बखरी ऐश्वर्या कश्यप सहित अन्य संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे।

बेगूसराय में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकते हैं नाम…
Begusarai News : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत गुरुवार को बेगूसराय जिले में एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इसको लेकर जिला पदाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभागार में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में डीएम ने पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी की जानकारी दी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप मतदाता सूची उपलब्ध कराई।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके लिए 21 और 22 नवंबर तथा 5 और 6 दिसंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निष्पादन 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

10 नवंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, बेगूसराय जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 21,57,996 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 11,44,875 पुरुष, 10,13,092 महिला और 29 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। जिले में कुल 2,537 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदाताओं का औसत लिंगानुपात 885 है।

जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय और बखरी (अ.जा.) शामिल हैं। बैठक में एसडीओ बेगूसराय अश्विनी कुमार, एसडीओ बलिया अजय कुमार यादव, उप निर्वाचन पदाधिकारी सौरभ कुमार सहित संबंधित अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बेगूसराय में धान बेचने के लिए किसानों को कराना होगा ई-सहकारी और एग्री स्टैक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन…
Begusarai News : जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान अधिप्राप्ति की तैयारी शुरू कर दी गई है। धान बेचने के इच्छुक किसानों को सहकारिता विभाग के ई-सहकारी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। वहीं, रैयत किसानों से एग्री स्टैक पोर्टल पर निबंधन के बाद ही धान की खरीद की जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की सभी नौ शाखाओं में विशेष काउंटर बनाए गए हैं।

गुरुवार को जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित कृषि टास्क फोर्स की बैठक में धान अधिप्राप्ति की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोर्टल पर अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले किसानों का निबंधन सुनिश्चित कराएं। साथ ही भूमि संबंधी विवरण में त्रुटियों को चिह्नित कर सुधार कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान धान बेचने के लाभ से वंचित न रहे।

बैठक में गैर रैयती किसानों के स्वघोषणा पत्र और जमीन से संबंधित दस्तावेजों की जांच कराने का निर्देश दिया गया। वहीं, पिछले खरीफ विपणन वर्ष में अग्रिम सीएमआर प्राप्त करने के बावजूद धान रिसीव नहीं करने वाले पैक्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने सहित कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया।

कृषि योजनाओं की समीक्षा के दौरान बताया गया कि रबी वर्ष 2026-27 में 1,14,776.02 हेक्टेयर क्षेत्र में खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में उर्वरक की कुल उपलब्धता 55,721.460 मीट्रिक टन रही, जिसमें खपत के बाद 45,036.465 मीट्रिक टन उर्वरक शेष है। उर्वरक की कालाबाजारी रोकने के लिए 118 छापेमारी की गई। इस दौरान एक प्राथमिकी दर्ज की गई, एक लाइसेंस रद्द किया गया और 17 प्रतिष्ठानों से स्पष्टीकरण मांगा गया।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 1,12,675 किसानों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है। वहीं, डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत 4,39,403 प्लॉट का सर्वे किया गया है। कृषि यांत्रिकरण योजना में 1,093 किसानों को परमिट जारी किए गए हैं। प्राकृतिक खेती के तहत 375 किसान 150 हेक्टेयर में खेती कर रहे हैं।

पशुपालन विभाग ने 11,807 पशुओं का उपचार और 2,69,800 पशुओं का एफएमडी टीकाकरण किया है। गव्य विकास विभाग की दुधारू पशु बीमा योजना में बेगूसराय पूरे बिहार में पहले स्थान पर है। इसके अलावा कृषि फीडरों से किसानों को औसतन 16 घंटे बिजली दी जा रही है।

डीएम ने अधिकारियों को रबी बुआई के लिए बीज और उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, लंबित डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने और बंद पड़े राजकीय नलकूपों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को सभी कृषि योजनाओं का लाभ समय पर मिले और धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए।

Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…
Bakhri News  : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा में शनिवार को मासिक अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग के निर्देश पर आयोजित संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘स्वच्छता हमारी संस्कृति’ रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक कौशल किशोर क्रान्ति ने की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल आदत नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कार का हिस्सा है। स्वच्छ विद्यालय से ही स्वच्छ समाज और स्वस्थ भविष्य की नींव रखी जा सकती है। बच्चों में स्वच्छता की आदत विकसित करने में अभिभावकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। उनके सहयोग के बिना बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है।

संगोष्ठी में व्यक्तिगत स्वच्छता, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, ई-कचरे का निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण और विद्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कम उपस्थिति वाले बच्चों के अभिभावकों से उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की गई।

बैठक में पोशाक राशि, छात्रवृत्ति, साइकिल योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अभिभावकों को बैंक खाते और आधार संबंधी विवरण दुरुस्त रखने की सलाह भी दी गई। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए घर में स्टडी कॉर्नर विकसित करने और प्रतिदिन कम से कम एक घंटा मोबाइल से दूर रहकर पढ़ाई करने का सुझाव दिया गया।

मौके पर शिक्षक सज्जन सदा, रत्नेश कुमार, सहदेव कुमार, मौला कुमारी, प्रतिमा कुमारी, संगीता कुमारी, अनिल कुमार एवं इंदु कुमारी सहित दर्जनों अभिभावक और स्थानीय शिक्षा प्रेमी उपस्थित थे। बैठक के अंत में अभिभावकों ने अपने सुझाव रखे और विद्यालय की पहल की सराहना की। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ समाज और स्वस्थ भविष्य के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…
Darbhanga Graduate MLC Seat : बिहार विधान परिषद की दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। मतगणना में शुरुआती बढ़त बनाने वाले भाजपा के सिटिंग एमएलसी सर्वेश कुमार (Sarvesh Kumar) को हार का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार अनिल झा (Anil Jha) ने उन्हें 450 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। जन सुराज पार्टी के इम्तियाज तीसरे, जबकि छात्र नेता दिलीप कुमार चौथे स्थान पर रहे।

बिहार विधान परिषद की सभी आठ सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। चुनाव परिणामों में भाजपा और राजद को दो-दो सीटें मिली हैं। वहीं, दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) और जन सुराज पार्टी के खाते में एक-एक सीट गई है।

सीटवार नतीजों के अनुसार, भाजपा ने तिरहुत शिक्षक और कोसी स्नातक सीट पर जीत दर्ज की। राजद ने पटना शिक्षक और दरभंगा स्नातक सीट अपने नाम की। निर्दलीय उम्मीदवारों ने तिरहुत स्नातक और सारण शिक्षक सीट पर जीत हासिल की। वहीं, पटना स्नातक सीट पर जदयू और दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज पार्टी ने जीत दर्ज की।

दरभंगा स्नातक सीट (Darbhanga Graduate Constituency) पर भाजपा के सिटिंग एमएलसी की हार को चुनाव का अहम परिणाम माना जा रहा है। शुरुआती रुझानों में बढ़त के बावजूद सर्वेश कुमार जीत हासिल नहीं कर सके और अनिल झा ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत
Begusarai News : बेगूसराय के सिमरिया कल्पवास मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी कराए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। किसान सलाहकारों का आरोप है कि कृषि सचिव के आदेश के बावजूद जिला प्रशासन उनसे मजिस्ट्रेट ड्यूटी ले रहा है। इसी बीच 26 अक्टूबर को ड्यूटी के दौरान बरौनी प्रखंड की राजवाड़ा पंचायत में तैनात किसान सलाहकार संजय कुमार सिंह की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। घटना के बाद किसान सलाहकारों ने ड्यूटी की व्यवस्था और सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं।

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए साथी, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

सहकर्मी किसान सलाहकारों के अनुसार, संजय कुमार सिंह डीसीएस का कार्य पूरा करने के बाद सिमरिया मेले में ड्यूटी कर रहे थे। शाम करीब छह बजे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद साथी उन्हें चिकित्सक के पास ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद किसान सलाहकारों में शोक और आक्रोश है।

किसान सलाहकारों का कहना है कि यदि उन्हें संविदाकर्मी का दर्जा प्राप्त होता, तो मृतक के परिजनों को करीब 25 लाख रुपये तक मुआवजा मिलने की संभावना थी। हालांकि, उनके अनुसार मौजूदा प्रावधानों के तहत परिवार को चार लाख रुपये ही मिल सकेंगे।

रातभर ड्यूटी, बैठने और पानी तक की व्यवस्था नहीं

सिमरिया मेले में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक ड्यूटी करने वाले किसान सलाहकारों ने बताया कि ड्यूटी स्थल पर बैठने और पीने के पानी तक की समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में उन्हें पूरी रात जागकर ड्यूटी करनी पड़ती है। उनका कहना है कि सुबह घर लौटते समय नींद और थकान के कारण दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।

किसान सलाहकारों ने आरोप लगाया कि उन्हें उनके निर्धारित कृषि कार्यों के अतिरिक्त दूसरे विभागों के कामों में भी लगाया जाता है। उनका कहना है कि गैर-कृषि और तकनीकी प्रकृति के कार्य भी उनसे कराए जाते हैं। डीसीएस के दौरान पौधरोपण का लक्ष्य भी सबसे अधिक किसान सलाहकारों को दिए जाने का आरोप लगाया गया है।

मानसिक दबाव में काम करने का आरोप

किसान सलाहकारों का आरोप है कि कृषि समन्वयकों की ओर से कार्रवाई को लेकर दबाव बनाया जाता है। उनके अनुसार, कई बार उनसे कहा जाता है कि कृषि समन्वयक को निलंबित किया जा सकता है, जबकि किसान सलाहकार को सीधे बर्खास्त किया जा सकता है। इससे वे मानसिक दबाव में काम करने को मजबूर हैं।

किसान सलाहकारों का दावा है कि कृषि सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी नहीं ली जाए। इसके बावजूद सिमरिया कल्पवास मेले में उनकी तैनाती किए जाने पर उन्होंने आपत्ति जताई है।

मृतक के परिजनों को उचित सहायता देने की मांग

किसान सलाहकारों ने सरकार और जिला प्रशासन से कृषि सचिव के आदेश का पालन सुनिश्चित करने, गैर-कृषि कार्यों और मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर रोक लगाने तथा निर्धारित मार्गदर्शिका के अनुसार ही काम लेने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने मृतक संजय कुमार सिंह के परिजनों को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता देने की अपील की है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक रंजन मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और संजय कुमार सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

हेडलाइन को अधिक संक्षिप्त बनाएंआरोप और तथ्य अलग-अलग दिखाएं

Begusarai News : जयमंगलागढ़ के दोनों स्कूलों का हुआ ट्रांसफर, आठ महीने से पढ़ाई से वंचित हैं बच्चे..
Begusarai News : शिक्षकों के तबादले की खबरें तो आपने सुनी होंगी, लेकिन मंझौल अनुमंडल मुख्यालय के मंझौल पंचायत-3 स्थित जयमंगलागढ़ में शिक्षा विभाग ने पूरे विद्यालयों को ही दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया। इसका खामियाजा गांव के बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले आठ महीने से जयमंगलागढ़ के बच्चे अपने गांव में स्कूल की सुविधा से वंचित हैं। विद्यालयों को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने से खासकर दलित और मुसहर समुदाय के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

दरअसल, चेरियाबरियारपुर प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी ने पत्रांक 165, दिनांक 27 फरवरी 2026 के माध्यम से जयमंगलागढ़ मुसहरी स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय जयमंगलागढ़ को दूसरी जगह संचालित करने का आदेश जारी किया था। इसके तहत उच्च माध्यमिक विद्यालय को करीब सात किलोमीटर दूर मंझौल स्थित जयमंगला हाई स्कूल और उत्क्रमित मध्य विद्यालय को लगभग एक किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय जयमंगलपुर में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया। मार्च में दोनों विद्यालयों के शिक्षक अधिकारियों के आदेश पर स्कूलों को दूसरी जगह ले गए।

दो कमरों में चल रही आठ कक्षाओं की पढ़ाई

उत्क्रमित मध्य विद्यालय जयमंगलागढ़ में पहली से आठवीं कक्षा तक के 300 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते थे। स्कूल को प्राथमिक विद्यालय जयमंगलपुर में शिफ्ट किए जाने के बाद बच्चों के लिए महज दो कमरे उपलब्ध कराए गए हैं। ऐसे में आठ कक्षाओं की पढ़ाई सीमित जगह में कराई जा रही है। शिक्षकों के बैठने तक की समुचित व्यवस्था नहीं है। बच्चों को फर्श पर बैठाकर पढ़ाने की मजबूरी है।

दूसरी ओर, उच्च माध्यमिक विद्यालय को सात किलोमीटर दूर मंझौल में संचालित किए जाने से जयमंगलागढ़ के बच्चों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, दूरी के कारण कई बच्चे स्कूल जाने से कतराने लगे हैं। आरोप है कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं घोंघा और मछली चुनने तथा मजदूरी करने में लग गए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति 10 प्रतिशत तक भी नहीं रह गई है।

स्कूल भवन पर लटक रही हैं लताएं, परिसर में उगी झाड़ियां

ग्रामीणों के अनुसार, जयमंगलागढ़ में दोनों विद्यालयों के लिए भवन, बड़ा परिसर और जरूरी उपस्कर उपलब्ध थे। मार्च में जब शिक्षक बेंच, कुर्सी और अन्य सामान दूसरी जगह ले जाने लगे, तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और सामान ले जाने से रोक दिया। इसके बाद विद्यालय परिसर में ताला लगा दिया गया।

अब एक ओर गांव का स्कूल भवन लताओं और झाड़ियों से घिरता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बच्चे दूसरे विद्यालयों में सीमित संसाधनों के बीच पढ़ने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था ही नहीं है, तो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

डेढ़ हजार की आबादी, लेकिन बच्चों की पढ़ाई पर संकट

स्थानीय निवासी नरेश सदा, ध्यानी सदा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जयमंगलागढ़ की आबादी करीब डेढ़ हजार है। दोनों विद्यालयों में शत-प्रतिशत बच्चे दलित समुदाय से आते थे, जिनमें बड़ी संख्या मुसहर समुदाय के बच्चों की थी। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह विद्यालयों को गांव से बाहर शिफ्ट करना सबसे वंचित तबके के बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल असर डाल रहा है।

ग्रामीणों और स्थानीय बुद्धिजीवियों ने पिछले आठ महीनों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का सवाल है कि जब गांव में विद्यालय के भवन और परिसर उपलब्ध हैं, तो बच्चों को शिक्षा से दूर करने वाली व्यवस्था क्यों बनाई गई? उनका कहना है कि विद्यालयों को दूसरी जगह शिफ्ट करने से पहले बच्चों की सुविधा, उनकी आर्थिक स्थिति और स्कूल तक पहुंचने की व्यावहारिक कठिनाइयों पर विचार किया जाना चाहिए था। फिलहाल, जयमंगलागढ़ के बच्चे स्कूल की सुविधा और नियमित पढ़ाई के लिए इंतजार कर रहे हैं।