Thursday, July 25, 2024
Rashifal

Rashifal: आज ब्रह्म योग में कर्क और कन्या राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, जानें- कैसा रहेगा आपका दिन

Rashifal: ज्योतिष शाज्योतिशास्त्र के अनुसार आज 13 मई सोमवार के दिन कर्क और कन्या राशि वालों की आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आज ब्रह्म योग का शुभ संयोग कर्क और कन्या राशि के लोगों को धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही आर्थिक रूपरेखा में भी फायदा होगा। आज आपका बिजनेस अच्छा चलेगा और भाग्य भी आपका साथ देगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का अन्य राशियों का दिन।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा और आपको कोई फल प्राप्त होगा। आज दोपहर बाद आपके किसी उच्च अधिकारी से विवाद होने की आशंका है। आज आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आज शाम का समय आपका धार्मिक काम में बितेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लोगों का आज का दिन शुभ है। आज आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आज आपकी आफिस बाॅस से अनबन हो सकता है। आज आप अपने कार्य से अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आज आप अपने दोस्तों से कोई प्रिय वस्तु प्राप्त कर सकते हैं। आज समाज में भी आपको सम्मान प्राप्त होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज आपके सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होगी। साथ ही आज आपकी आस्था में भी वृद्धि होगी। आज आपका व्यावसायिक प्रयास भी सफल होगा और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज शाम से लेकर रात तक मूल्यवान वस्तु के पुराने या चोरी होने से किसी का खतरा है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन दान-पुण्य करने में सहायक होगा। आज गरीब लोगों की सहायता करने से आपको आत्मसंतुष्टि मिलेगी। आज आपका मन काफी प्रसन्न होगा। आज ऑफ़िस में आपके अधिकार में वृद्धि होगी। आज सायकाल का समय भगवान की साधना में डूबेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको अतिरिक्त धन कमाने के अवसर मिलेंगे। आज आपके धन में वृद्धि होगी और धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। आज आपको अपने परिवार के लोगों का साथ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन फलदायक होगा। आज आपको अपकी पैतृक संपत्ती मिलेगी। आज आपके मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज किसी पुराने दोस्त से मिलकर आपको अच्छा लगेगा। आज आपके घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आज आपका काम सामान्य रूप से आगे बढ़ेगा।

Aparna Roy

अपर्णा राय thebegusarai.in में 18 नवंबर 2023 से कार्यरत है. अपर्णा राय ने बनास्थली विद्यापीठ राजस्थान से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. अपर्णा राय बतौर हिंदी कंटेंट राइटर 'वाइब्रेटिंग मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी में 1 साल तक काम किया है। इसके अलावा इन्होंने 'anant bharat.com', 'संभव संदेश' जैसे न्यू चैनल के लिए भी काम किया है। अपर्णा अपने करियर में लगभग सभी विषयों पर (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखती हैं.