डेस्क : आज के समय में युवाओं के बीच कपड़ों को लेकर एक अलग ही फैशन है। इसे युवाओं पर बॉलीवुड का प्रभाव भी कहा जा सकता है। जींस का फैशन 2 दशक पहले आया था। कुछ ही दिनों में लोगों में इस फैशन को अपना लिया।
ऐसे में आप भी जींस पहनते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि जींस (Jeans) में दाहिनी तरफ एक छोटी सी जेब होती है। इस जेब का क्या उपयोग है? कई लोग इसका इस्तेमाल सिक्के रखने के लिए भी करते हैं। लेकिन आइए जानते हैं कि इसका असली काम क्या है।
मजदूरों के लिए मनाया गया था जींस
जीन्स का आविष्कार मजदूरों के लिए किया गया था, इसलिए उनके डिज़ाइन में उनकी सभी ज़रूरतों को ध्यान में रखा गया था। कहा जाता है कि मजदूरों को घड़ी रखने में कोई परेशानी न हो इसलिए दाहिनी ओर एक छोटी सी जेब बनाई गई थी। 18वीं शताब्दी में चेन घड़ियाँ लोकप्रिय थीं। इस पॉकेट को इसके डिजाइन के हिसाब से बनाया गया था, ताकि इसमें चेन वाली घड़ी आसानी से रखी जा सके।
लिवाइस ने इस पॉकेट की शुरुआत की
इस डिज़ाइन की शुरुआत उस समय जींस बनाने वाली कंपनी लेवी स्ट्रॉस ने की थी। आज यह लेविस बन गया है जो एक अंतरराष्ट्रीय जींस ब्रांड है। दाहिनी ओर की छोटी जेब को घड़ी की जेब के रूप में जाना जाता है। ये नाम भी बहुत कम लोग जानते होंगे।
धीरे-धीरे चेन वाली घड़ियों का चलन खत्म हो गया, जिससे इस पॉकेट का इस्तेमाल भी बंद हो गया। l हालाँकि, यह छोटी जेब 200 से अधिक वर्षों से चलन में है। बदलते समय के साथ इसे फ्रंटियर पॉकेट, कंडोम पॉकेट, कॉइन पॉकेट, मैच पॉकेट और टिकट पॉकेट नाम दिया गया। जरूरत के मुताबिक इन नामों को चुना गया है।