डेस्क : देश में हर किसी के मन में चंद्रयान-3 के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इसमें पहले चंद्रयान -2 को चांद पर भेजा गया था, जिसके असफलता की खबर ने हर किसी को निराश कर दिया था। लेकिन बीते दिनों मिली एक जानकारी के मुताबिक चंद्रयान 2 अब तक चांद के 10 हजार चक्कर लगा चुका है।
यह अब कई महत्वपूर्ण जानकारियां इसरो को दिया है। अब चंद्रयान 3 हर दिन अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चांद का एक दिन पृथ्वी के कितने दिनों के बराबर होगा। दरअसल चंद्रयान 3 के रोवर और रेंडर एक दिन चांद पर रहेंगे। तो आइए जानते हैं।
चंद्रमा का एक दिन पृथ्वी के एक दिन के बराबर नहीं है। बल्कि चंद्रमा का एक दिन पृथ्वी के लगभग 28 दिनों के बराबर होता है। पृथ्वी पर चंद्रमा पर 14 दिनों तक दिन और अगले 14 दिनों तक रात होती है। हालाँकि पृथ्वी पर केवल 12 घंटे का दिन और केवल 12 घंटे की रात होती है। चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर अपनी परिक्रमा लगभग 27.3 दिनों में पूरी करता है। यही कारण है कि चंद्रमा का एक दिन पृथ्वी के 27.3 दिन के बराबर माना जाता है।
दरअसल, चंद्रमा धीमी गति से घूमता है, इसलिए इसे पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाने में लगभग 28 दिन लगते हैं। जबकि पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा करने में केवल 24 घंटे लगते हैं। चंद्रमा पर रात के समय तापमान शून्य से 200 डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला जाता है। चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव अधिक ठंडा माना जाता है। चंद्रमा पर दक्षिणी ध्रुव पर ऐसे कई गड्ढे हैं, जहां सूरज की रोशनी कभी नहीं पहुंच पाती। हालाँकि दिन के समय इसका तापमान 127 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है।