Thursday, July 25, 2024
Rashifal

Rashifal: आज रेवती नक्षत्र में कर्क-कन्या सहित इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें- कैसा रहेगा आपका दिन..

ज्योतिष शाज्योतिशास्त्र के अनुसार आज 15 मई बुधवार के दिन रेवती नक्षत्र बन रहा है। रेवती नक्षत्र में कर्क और कन्या इन 3 राशि वालों की किस्मत चमकेगी।
कन्या सहित इन तीन राशि वालों को आज कारोबार में भी सफलता मिलेगी और धन में भी वृद्धि होगी। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का अन्य राशियों का दिन।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन काम में सावधानी बरतने का है। आज आपको अपने काम को अच्छे से देखना और उसके बारे में सोचना चाहिए। आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आज आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। इसके कारण आज आपका खर्च बढ़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों का आज भाग दौड़ के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसलिए आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। घर का खाना खाए बजाय बाहर का खाना खाने के। आज कार्य क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपके ऊपर काम का बोझ बढेगा। आज शाम को आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, आज उन्हें अतिरिक्त काम करना पड़ेगा। आज आपका मन खुश रहेगा। आज आपका कोई लम्बें समय से बाधित कार्य पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को आज पढाई में अधिक रुचि रहेगी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। आज आपको अपने घर के सदस्यों की सहायता और साथ मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, आज उन्हें नौकरी में सफलता मिल सकती है। आज आपको अपना आर्थिक बजट ध्यान में रखना होगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के आज परिवार में अनबन हो सकती है। आज आपको अपनी समझदारी और धैर्य से सब कुछ ठीक करना होगा। व्‍यापारियों को आज व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना परेगा। अगर आपने अपना पैसा उधारी में दिया है, तो आज आपको वो वापस मिल सकता हैं।

कन्या राशि (Virgo)

विद्यार्थियों का आज का दिन परिश्रम करने का है। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्य क्षेत्र में पदोन्नति किया जा सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। आज आपके परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

Aparna Roy

अपर्णा राय thebegusarai.in में 18 नवंबर 2023 से कार्यरत है. अपर्णा राय ने बनास्थली विद्यापीठ राजस्थान से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. अपर्णा राय बतौर हिंदी कंटेंट राइटर 'वाइब्रेटिंग मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी में 1 साल तक काम किया है। इसके अलावा इन्होंने 'anant bharat.com', 'संभव संदेश' जैसे न्यू चैनल के लिए भी काम किया है। अपर्णा अपने करियर में लगभग सभी विषयों पर (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखती हैं.