Birth in Airplane : आपने कई बार बस और ट्रेन में बच्चों के जन्म के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते है कि अगर किसी वाहन में कोई बच्चा पैदा होता है तो उसकी नागरिकता को लेकर सवाल खड़ा हो जाता है। इसी तरह अगर कोई बच्चा प्लेन में पैदा होता है तो उसके लिए भी अलग से नियम बनाया गया है। हम आपको इस से जुड़ा हुआ ही एक असली घटना बता रहे है।
कुछ समय पहले डेवी ओवन के साथ भी ऐसा ही हुआ था, वह 7 महीने की प्रेगनेंसी में थी। उनके साथ पति नहीं थे और सिर्फ 4 साल की बेटी उसके साथ में थी। लेकिन डॉक्टर से सलाह लेने के बाद उन्होंने हवाई जहाज से सफर करने का फैसला किया। लेकिन बीच सफर में ही होने लेबर पेन शुरू हो चुका था।
हवाई जहाज में हुआ बच्चा
डेवी ने सोचा कि थोड़ी दूर का सफर और क्या बताएं बर्दाश्त कर लेगी लेकिन उन्हें भी सफर में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। इस दौरान फ्लाइट में सवार एक डॉक्टर ने सफल डिलीवरी की और उस समय प्लेन ब्रिटेन सीमा से कुछ दूरी पर था। वर्तमान में 28 साल की हो चुकी है उस लड़की का नाम शोना है। वह दुनिया के ऐसे 50 लोगों की सूची में शामिल हैं जिसे स्काईबॉर्न के नाम से जाना जाता है।
कहाँ की मिलेगी बच्चे को नागरिकता
इस बारे में कोई नियम नहीं बनाया गया है कि धरती से लगभग 36000 फीट ऊपर उड़ रहे प्लेन में जन्मे हुए बच्चे को किस देश की नागरिकता मिलेगी। लेकिन ऐसा बताया जाता है कि जिस देश के ऊपर विमान उड़ रहा है उसी देश की नागरिकता बच्चे को दी जाती है।
वैसे तो बच्चे के माता-पिता के निवास स्थान के हिसाब से ही उसे नागरिकता दी जाती है लेकिन 1961 में सामने आए एक अधिनियम के अनुसार प्लेन जिस देश का होगा उसी देश की नागरिकता बच्चे को दी जाती है।