RAW एजेंट कैसे बने? कितनी मिलती है सैलरी, कैसे होता है सेलेक्शन? जानें- सबकुछ….

Raw Agent Salary : देश में कई ऐसे युवा हैं जो राष्ट्रहित में नौकरी करना चाहते हैं और इंटेलिजेंस फील्ड को अपनाना चाहते हैं। इसके लिए वह Raw Agent बनने का सपना भी देखते है। लेकिन Raw Agent बनने के लिए व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह मजबूत होना चाहिए।

पहली बार भारत-चीन के बीच हुए 1962 में और 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो की कुछ कमियां सामने आई थी जिसके बाद 21 जनवरी 1968 को Raw की स्थापना की गई। Raw के पहले निदेशक रामेश्वर नाथ काव (R N Kao) थे।

Raw Agent का काम

एक Raw Agent को दूसरे देशों में जाकर उनकी खुफिया जानकारी लेकर आनी होती है और वे एक जासूस के रूप में काम करते है। इसके अलावा अन्य देशों के गुप्त अभियान से देश और नागरिकों को बचाना और देश की आंतरिक सुरक्षा करना है। स्रोत, सैन्य अभियान और संभावित राजनीतिक जांच से बचना, एक जासूस के रूप में उन्हें गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

Raw Agent बनने की क्वालिफिकेशन

  • लंबे समय तक और किसी भी परिस्थिति में काम करने की क्षमता होना।
  • लॉजिकल और रेडिकल सोच का समन्वय होना।
  • जल्दी और सहजता से निर्णय ले सकने में सक्षम होना।
  • शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट होना।
  • भेष बदलने में फुर्ती और उच्च स्तर की गोपनीयता बनाए रखने में सक्षम होना।

Raw Agent की सेलेक्शन और सैलरी

सबसे पहले बता दे कि Raw Agent के लिए SSC या UPSC की परीक्षा में पास होने उम्मीदवारों को चुना जाता है। इसके बाद उन्हें सिविल सेवा ‘ग्रुप A’ की परीक्षा देनी होती है और इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वालों को ही Raw Agent की एग्जाम देने की छूट दी जाती है।

एक Raw Agent को सैलरी के अलावा कई लाभ और भत्ते दिए (DA) जाते है। इसके बार में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है फिर भी अनुमान के हिसाब से उन्हें 80 हजार से 1.30 लाख रुपये तक सैलरी मिलती है। इसके अलावा उन्हें हर साल 2 महीने का एक्स्ट्रा वेतन मिलता है। वहीं विदेशों में काम कर रहे एजेंट और अधिकारियों को विशेष महंगाई भत्ता और अन्य लाभ दिए जाते हैं। उन्हें एक अद्वितीय सुरक्षा भत्ता भी मिलता है, जो उनकी ग्रॉस इनकम, साथ ही मूल वेतन और महंगाई भत्ते से अधिक हो सकते हैं।