डेस्क: सनातन संस्कृति दुनियाभर में लोगों द्वारा अपनाया जा रहा है वहीं विदेशों में रहने वाले भारतीय अपनी संस्कृति को ना भूल कर उसे आगे बढ़ाने में लगे हैं। सावन के पवित्र माह में कावड़ यात्रा निकालकर भगवान शिव को जल अर्पित करते हैं.
इसी कड़ी में देशद्रोही है जापान की राजधानी टोक्यो में कांवड़ यात्रा निकाला गया। यह कांवड़ यात्रा बिहार -झारखंड के लोगों ने निकाला है। इस यात्रा में विधिवत पूजा पाठ की गई। श्रद्धालुओं ने अपने हाथों से कांवड़ बनाया और सुल्तानगंज से गंगा जल मंगवा कर भगवान को सभी ने जल चढ़ाया।
घर में बनी कांवर और सुल्तानगंज से मंगाया गया गंगा जल लेकर लगभग 50 लोग टोक्यो से 90 किमी दूर साईं तमा शिव मंदिर पहुंचे, जहां दक्षिण भारत के एक पंडित ने अनुष्ठान किया और कांवर लाने वाले सभी लोगों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। ये सभी पांच किलोमीटर पैदल चले और वहां से बस से 90 किलोमीटर दूर सैतम स्थित शिव मंदिर पहुंचे, जहां जलाभिषेक किया।
बिहार झारखंड नाम से चलता है जापान में एसोसिएशन
बिहार के रहने वाले अमित कुमार जापान की मर्करी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। अमित कुमार ने मीडिया को बताया कि जापान की राजधानी टोक्यो में बिहार और झारखंड के करीब 250 परिवार रहते हैं। उनकी ओर से बिहार-झारखंड एसोसिएशन का गठन किया गया। फाउंडेशन के माध्यम से ही सभी उत्सवों का आयोजन किया जाता है।