अब शुक्र ग्रह की तरह हो जाएगी पृथ्वी! नर्क जैसा हो जाएगा नजारा……

दुनिया के हर देश में कई वैज्ञानिक है और उनके द्वारा कई सारी ऐसी खोज है, जो की जाती हैं। ऐसे ही दुनिया भर में वैज्ञानिकों द्वारा पृथ्वी को लेकर भी लगातार रिसर्च किया जाता है। हाल ही में ऐसा ही रिचार्ज दुनिया के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है जिसमें एक डरने वाली बात सामने आई है। अगर आप लोगों को यह बात पता चलेगी तो आप भी सोच कर हैरान रह जाएंगे। आइये आपको बताते हैं कि दुनिया के वैज्ञानिकों द्वारा ऐसा क्या रिसर्च किया गया है?

हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा पृथ्वी को लेकर एक स्टडी की गई है जिसमें पता चला है कि आने वाले कुछ सालों के अंदर पृथ्वी शुक्र ग्रह जैसी हो जाएगी। शुक्र ग्रह को पौराणिक कथाओं में राक्षसों का ग्रह या नर्क जैसा बताया गया है। वैज्ञानिकों द्वारा की गई इस स्टडी के अनुसार आने वाले कुछ सालों में शुक्र ग्रह जैसे जलता हुआ बेजान और एकदम गर्म ग्रह बन जाएगी। पृथ्वी के इस विनाश के पीछे ग्रीन हाउस गैसों को मुख्य कारण बताया जाता है।

आपको बता दे कि वैज्ञानिकों ने ग्रीनहाउस गैसों को लेकर एक सिमुलेशन किया है जिसमें ग्रीन हाउस गैसों को ही जलवायु परिवर्तन होने का मुख्य जिम्मेदार बताया गया है। अगर आने वाले समय में ऐसे ही ग्रीनहाउस गैसों में बढ़ोतरी होती रही तो हमारी पृथ्वी भी शुक्र ग्रह जैसी दिखना शुरू हो जाएगी और यहाँ सिर्फ गर्मी ही होगी। लेकिन ये प्रभाव आने वाले 100 सालों में दिखना शुरू हो जाएंगे। ये नतीजे एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स जर्नल में प्रकाशित हुए हैं। इस रिसर्च को फ़्रांस की CNRS लेबोरेटरी और जिनेवा विश्वविद्यालय के खगोलविदों के नेतृत्व में किया गया है।