World’s Longest Glass Bridge : ये है दुनिया का सबसे लंबा शीशे का पुल, नीचे देखने की कोई नहीं करता भूल!

Longest Glass Bridge : आपने अपनी जिंदगी में कई सारे एडवेंचर किए होंगे, लेकिन आज हम जिसके बारे में आपको बताने जा रहे हैं, वह बहुत ही खतरनाक और रोमांचक हो सकता है। आपने कई सारे ऊंचे ब्रिज देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे लंबे शीशे के ब्रिज के बारे में बताने जा रहे हैं। वियतनाम में स्थित बैक लॉन्ग ब्रिज को दुनिया का सबसे लंबा शीशे का पुल कहा जाता है। आज हम आपको बताने वाले हैं किइस ग्लास ब्रिज में ऐसा क्या है जो यह लोगों को आकर्षित करता है?

कितना लंबा है ब्रिज?

वियतनाम में स्थित बैक लॉन्ग ब्रिज को दुनिया का सबसे लंबा शीशे का पुल कहा जाता है जिसे व्हाइट ड्रैगन नाम भी दिया गया है। जिन लोगों को ऊंचाई से बहुत ज्यादा डर लगता है उनके लिए इस ब्रिज पर जाना किसी एडवेंचर से कम नहीं होगा। इस ब्रिज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इस पर चलेंगे तो यह पूरे शीशे का बना हुआ है।

इसलिए इस ब्रिज पर चलने वाले लोगों को नीचे का नजारा बिल्कुल साफ दिखाई देता है। ये ब्रिज 632 मीटर लंबा यानी करीब 2,073 फीट का है और इसकी ऊंचाई 150 मीटर यानी 492 फीट है। इस ब्रिज की फ्लोर फ्रेंच निर्माताओं द्वारा खास तरह से बनाए गए टेंपर्ड ग्लास से बनी हुई। इस ब्रिज की फ्लोर इतनी ज्यादा मजबूत है कि इस पर एक साथ 450 लोग चल सकते हैं।

दुनिया में कहाँ-कहाँ है कांच के ब्रिज

जानकारी के लिए बता दे कि चीन के गुआंगडॉन्ग में 526 मीटर लंबा एक ग्लास बॉटम ब्रिज है। इसके अलावा 1600 फीट का एक ग्लास बॉटम ब्रिज पुर्तगाल में भी बनकर तैयार हुआ है। इसके अलावा भारत के बिहार के राजगीर में भी एक गिलास ब्रिज बना हुआ है। ये कांच के पुल लोगों को काफी ज्यादा आकर्षित करते हैं। इसके अलावा कोई अन्य देशों में भी ग्लास के ब्रिज बने हुए हैं।