साल 2023 अब खत्म होने को है और धीरे-धीरे समय नए साल 2024 की तरफ बढ़ रहा है। नया साल हम सभी के जीवन में काफी कुछ नया लेकर आता है और इस बार भी हमें उम्मीद है कि हम सब के जीवन में इस नए साल में नई चीज होगी। दर्शकों की नई पसंद भी हो सकती है। इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है।
साथ ही साथ इस साल OTT प्लेटफॉर्म पर पिछले 2 साल में रिलीज हुई वेब सीरीज के अगले सीजन का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। दर्शक यह उम्मीद लगा कर बैठे है कि इस साल उन्हें उनकी फेवरेट सीरीज का अगला सीजन देखने को मिलेगा। तो आईए जानते हैं कि कौन सी वह मोस्ट अवेटेड सीरीज है जो इस दर्शक नए साल पर वेट कर रहे हैं।
Panchayat : TVF कृत Panchayat के तीसरे सीजन के इंतजार दर्शकों को बड़ी बेसब्री से है। दर्शक तीसरे सीजन से सचिव जी और रिंकी के लव अफेयर को देखना चाहते है लेकिन विधायक ने सचिव जी के ट्रांसफर का इंतजाम करवाया है ऐसे में तीसरे सीजन में क्या कुछ होने वाला इसमें इंतजार में दर्शक बैठे हुए है।
The Family Man 3 : The Family Man वेबसिरिज की अपार सफलता के बाद इसके तीसरे सीजन के इंतजार दर्शकों को है। इस बार श्रीकांत तिवारी चीनी दुश्मनों से देश के लिए लड़ते दिखेंगे। तीसरा सीजन किरदारों के आगे की कहानी भी होगी।
Farzi 2 : बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अपना OTT डेब्यू Farzi से किया था। अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई है वेब सीरीज काफी हिट रही थी और उसके दूसरे सीजन का भी इंतजार किया जाता है।
Aashram 4 : आश्रम वेबसिरिज से बॉबी देओल का करियर संवर गया। इसके तीन सीजन रिलीज हो चुके है। दर्शक अब चौथे सीजन के इंतजार में है।
Asur 3 : वेबसिरिज Asur के दो सफल सीजन रिलीज हो चुके है। अब तीसरे सीजन के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसमें अरशद वारसी, बरुन सोबती मुख्य किरदार में है।