डेस्क : भारत में यात्रा के लिए रेलवे का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। रेलवे (Indian Railway) अपने आरामदायक और सस्ती यात्रा के लिए जाना जाता है। इसमें यात्रियों के कई सुविधाएं ओर छूट भी दी जाती है। लेकिन कई रियायतें कोरोना के दौरान बंद कर दिया गया।
फिलहाल, बीमार और छात्रों के टिकट (Train Ticket) पर छूट दी जा रही है। ऐसे रेल मंत्री ने इससे संबंधित कई सवालों का जवाब दिया है। आइए क्या टिकट पर फिर से पहले की तरह छूट मिलेगी।
रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक की जानकारी देने के लिए एक ब्रीफिंग आयोजन नेशनल मीडिया सेंटर में किया गया था। इस कार्यक्रम में अश्वनी वैष्णव ने सात परियोजनाओं से जुड़ी कई जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सात परियोजनाएं किस तरह यात्रियों को राहत देने वाली हैं। इसके साथ ही मंत्री ने रेलवे द्वारा दी गई रियायत के बारे में भी जानकारी दी। टिकटों पर रियायत का जिक्र करते हुए रेल मंत्री ने पूरा गणित बिठा दिया है।
इस ब्रीफिंग में अश्वनी वैष्णव से कोरोना के दौरान ,जिम रियायतों पर प्रतिबंध लगाया गया। इससे जुड़ा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यात्रियों उनके टिकटों पर 59,837 रूपये की सब्सिडी दी जा रही है। जो यात्रा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए लगभग 53 प्रतिशत छूट है, उन्होंने उदाहरण दिया कि अगर एक औसत यात्री का टिकट 110 रुपये का है तो उससे सिर्फ 45 रुपये ही लिये जाते हैं।