North East Express बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन पर बुधवार की रात दर्दनाक ट्रेन हादसा हो गया। Northeast Express में कई लोग इस हादसे का शिकार हो गए। ट्रेन हादसे में मृतकों और घायलों का सटीक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 4 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है। इस बीच सरकार ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। ईसीआर हादसे में मारे गए लोगों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देगा। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 50-50 हजार रुपये दिए गए।
कल रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रेन बक्सर स्टेशन से पटना के लिए रवाना हुई। इसी बीच नौ मिनट बाद ट्रेन पटरी से उतर गयी। फिलहाल पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरूण प्रकाश, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री जयंत कुमार चौधरी अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद हैं। इस दुर्घटना में 23 बोगियों की पटरी शूटर जाने की बात कही जा रही है। यह आंकड़ा रात से लगातार अपडेट किया जा रहा है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन आदि की मदद से सभी घायलों को रघुनाथपुर, आरा, बक्सर और पटना के अस्पतालों में भर्ती कराया। परिचालन बहाली का काम जारी है। दुर्घटना के संबंध में जानकारी प्रदान करने के लिए हेल्पलाइन नंबर। जारी किए गए हैं। दुर्घटना की जांच सुरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी सर्कल, कोलकाता द्वारा की जाएगी।