OTT स्पाई- थ्रिलर के शौकीन मिस न करे ये 5 सीरीज

OTT की दुनिया में अब हर हफ्ते तहलका मचाने के लिए अलग अलग जॉनर की वेबसिरिज तैयार रहती है। OTT की दुनिया मे जैसे जैसे वेराइटी बढ़ रही है वैसे वैसे OTT का विस्तार भी अब बढ़ने लगा है। OTT की दुनिया में अब सरहदे बढ़ी होने लगी है। कई अन्य भाषाओं की फ़िल्म और सीरीज भी आप अपनी भाषा मे देख सकते है। तो आज हम बात करेंगे उन 5 वेबसिरिज के बारे में जो स्पाई-थ्रिलर जॉनर पर आधारित है।

Mukhbir: The Story of Spy

ये वेबसिरिज Zee5 पर स्ट्रीम हो रही है। इसकी कहानी असली जासूसी घटनाओं पर आधारित है। इसमें साउथ के बड़े एक्टर प्रकाश राज, जैन खान दुर्रानी, हर्ष छाया, आदिल हुसैन, सत्यदीप मिश्रा, जोया अफरोज, जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। ये सीरीज आपको स्क्रीन से बांधे रखेगी।

Special ops: बॉलीवुड एक्टर Kay Kay Menon स्टारर इंडियन स्पाई सीरीज का यह दूसरा सीजन Disney+ Hotstar पर उपलब्ध है। इसके पहले सीजन ने खूब वाहवाही बटोरी थी। इस बार भी इस सीजन से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। क्या के के मेनन पर चल रही जांच हटेगी? या दुश्मन कामयाब होंगे इस सीजन में ये सब पता चलेगा।

Bard Of Blood: यह वेबसिरिज Shahrukh Khan के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तले बनाई गई है जिसमें सीरियल किसर इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में है। इस सीरीज में ISI और Raw के बीच खींचतान दिखाई गई है। इसे आप Netflix पर देख सकते है।

Tanaav : इस सीरीज को आप OTT प्लेटफॉर्म Sony Liv पर देख सकते है। इसकी कहानी कश्मीर के इर्द गिर्द घूमती है। किस तरह से वहाँ के लोग खौफ के साये में घिरे हुए है कहानी इसे बयान करती है।

Kathmandu Connection: Sony Liv पर आप Kathmandu Connection सीरीज देख सकते हैं। इसकी कहानी साल 1993 मुम्बई बम ब्लास्ट की कहानी है जिसमें एक ऑफिसर की हत्या बिजनेसमैन की किडनैपिंग और पत्रकार से जुड़ी गुत्थी सुलझाना है।