डेस्क : वर्ल्ड कप 2023 के बाद देश में कई बातें सामने आने लगी हैं। वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय टीम को हराकर जीत हासिल की। भारतीय टीम की हार के बाद देश में कई चीजों को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। इन्हीं में से एक है राहुल गांधी द्वारा कहा गया ‘पनौती’ शब्द।
एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि हमारे लड़के वहां वर्ल्ड कप जीतने वाले थे, लेकिन पनौती ने उन्हें हरा दिया। ये सब टीवी वाले नहीं कहेंगे लेकिन जनता सब जानती है। इसके बाद चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस भेजकर पनौती शब्द पर स्पष्टीकरण मांगा है। आइए आज इस शब्द का मतलब जानते हैं।
पनौती शब्द का क्या अर्थ है?
‘पनौती’ शब्द अपशकुन या दुर्भाग्य का बोध कराता है। इसका उपयोग किसी ऐसे व्यक्ति या स्थिति का वर्णन करने के लिए किया जाता है जिसके बारे में माना जाता है कि यह कठिनाइयों का कारण बनता है या बनते काम को बिगाड़ देता है।
‘पनौती’ शब्द पान और औटी प्रत्यय से मिलकर बना है। ‘पान’ जिसका अर्थ है पानी। पनौती का मतलब बाढ़ भी होता है, जो भारी तबाही मचाती है। ‘औति’ प्रत्यय की बात करें तो इसके कई शब्द हिंदी शब्दकोष में बने हुए हैं। जैसे कटौती, चुनौती, मानदंड, फिरौती और विरासत।
तमिल से भी कनेक्शन
‘पनौती’ ज्योतिष में शनि की प्रतिकूल अवधि से जुड़ी है और यह बाढ़ का संकेत भी दे सकती है। एनबीटी में प्रकाशित एक लेख में बताया गया है कि इसकी उत्पत्ति तमिल शब्द ‘पन्नादाई’ से हुई है, जिसका अनुवाद ‘ढीला बुना हुआ कपड़ा’ या ‘मूर्ख’ होता है। कुछ हिंदी शब्द तमिल मूल के माने जाते हैं, जैसे कुटीर (कुदिल), रेन (मारी), कदंग (कदम), जीरा (सीराकम), आदि।