Thriller Web Series : OTT प्लेटफार्म पर कई मर्डर मिस्ट्री फिल्में और सीरीज उपलब्ध है। आजकल ऐसी सब्जेक्ट की फिल्मों में सस्पेंस भी खूब होता है इसलिए दर्शकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इस जॉनर पर कई वेबसिरिज बनी जिन्होंने OTT प्लेटफॉर्म पर झंडे गाड़ दिए। आज हम आपको मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड कुछ फिल्मों और वेबसिरिज के बारे में बताएंगे जिसे देखकर आपकी रूह तक कांप जाएगी।
Birha: Jio Cinema इस वीकेंड शार्ट फ़िल्म फेस्टिवल से दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। इसमें हर दिन के हिसाब से फिल्में रिलीज होंगी जो दर्शकों को एक सोशल मैसेज भी देंगी। आप Jio Cinema पर सच्ची घटनाओ पर आधारित फिल्में या सीरीज भी देख सकते हैं। ऐसी ही एक सीरीज Birha है।
Khufiya: बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू की फ़िल्म Netflix पर रिलीज हो चुकी है। तब्बू ने इसमें एक RAW एजेंट की भूमिका निभाई है। इस फ़िल्म को विशाल भारद्वाज ने निर्देशित किया है।
Halahal: Jio Cinema पर वरुण सोबती की फ़िल्म Halahal रिलीज हुई है। इस फ़िल्म में वरुण सोबती एक घूसखोर पुलिस वाले कि भूमिका में है। इसमें एक डॉक्टर के मर्डर का इन्वेस्टिगेशन वरुण करते है और इस केस से इमोशनली अटैच हो जाते है।
Aakhiri Sach : आखिरी सच 25 अगस्त को Disney Pluse Hotstar पर रिलीज हुई। इस वेबसिरिज मे Tamannaah Bhatia लीड रोल में है। Tamannaah Bhatia ने इसमें एक अन्या नाम के एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। इसकी कहानी दिल्ली की बुराड़ी के एक ही परिवार के 11 लोगों की सामूहिक हत्या के विषय पर आधारित है। इस कहानी में एक ही व्यक्ति ने अनजाने में पूरे परिवार की किस तरह से हत्या की इसे देखकर आप दहल जाएंगे।
Kala Pani: अभिनेत्री मोना सिंह की सीरीज Kala Pani एक सरवाइवल ड्रामा सीरीज है जो एक मिस्ट्री से भरी दुनिया में होने वाली हत्याओं कि एक अनोखी कहानी बयां करती है।