Crime Thriller Web Series : अगर आप भी है क्राइम थ्रिलर देखने के शौकीन तो ओटीटी प्लेटफॉर्म की कुछ चुनिंदा वेब सीरीज आपको जरुर देखनी चाहिए| आजकल हिंदी सिनेमा से ज्यादा लोग विभिन्न प्रकार के ओटीटी प्लेटफार्म के द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाली वेब सिरीज के आदि हो चुके है और उन्हें अपनी बोरियत को दूर करने का सबसे अच्छा साधन मानने लगे है ,उन्हें नेटफ्लिक्स की नयी-नयी वेब सीरीज के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार रहता है।
हालाँकि, सबकी पसंद एक जैसी नहीं होती कुछ को कॉमेडी कुछ को ड्रामा और कुछ लोगों को क्राइम थ्रिलर देखने का काफी शौक होता है | यदि आपको भी क्राइम थ्रिलर देखना पसंद है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम ओटीटी प्लेटफॉर्म की बेस्ट थ्रीलर सिरीज की लिस्ट आपको दिखाने जा रहें हैं। जिसे आपको जरूर देखना चाहिए।
क्राइम स्टोरी -इंडिया डिटेक्टिव्स
बेस्ट क्राइम थ्रिलर की सूचि में पहले स्थान पर क्राइम स्टोरी -इंडिया डिटेक्टिव्स का आता है जो बेंगलुरु पुलिस के बहादुरी की कहानी बयां करती है | इस सीरीज में बेंगलुरु पुलिस चार अलग-अलग अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़ती हुए नजर आ रही है। और उन चार क्राइम में 3 मर्डर और एक बच्चे के अपहरण की कहानी को दिखाती है | इस सीरीज को लोग काफी पसंद कर रहे है l इसमें बेंगलुरु पुलिस के साहस और पराक्रम को दिखाया गया है |
दिल्ली क्राइम
दूसरे स्थान पर दिल्ली क्राइम नामक वेब सीरीज है जो की पुरे भारत को शर्मसार करने वाली घटना निर्भया कांड पर आधारित है। दिल्ली क्राइम की दो सीजन अब तक आ चूके हैं। यह सीरीज आपको जरुर देखनी चहिए। एक सिरीज निर्भया कांड पर आधारित है। जबकि दूसरा कच्छा बनियान गिरोह की कहानी कहता है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर आप देख सकते हैं।
दी इंडियन प्रेडिटर
तीसरे स्थान पर दी इंडियन प्रिडेटर नामक वेब सीरीज सुमार है इसमें एक सीरियल किलर की कहानी है। जो मर्डर करके दिल्ली पुलिस को चुनौती दिया करता था वह लासों को दिल्ली पुलिस के मुख्यालय के सामने बोरी में बांध कर फेक दिया करता था और उन लाशों के साथ वह एक नोट भी भेजा करता था। जिसमे पुलिस अधिकारियों को वह चुनौती देता था।
काफी मशक्कत के बाद वह दिल्ली पुलिस के गिरफ्त में आया था। इस व्यक्ती का नाम चंद्रकांत झा था जो बिहार का रहने वाला था। यदी आपको क्राइम थ्रिलर देखना पसंद है तो इस वेब सिरीज को जरूर देखें। यह सीरीज आपको नेटफिल्स पर मील जायेगी।
हाउस ऑफ़ सीक्रेट्स
चौथे स्थान पर दिल्ली के बुरारी के एक परिवार की कहानी को दर्शाया गया है उस वेब सिरीज का नाम ” हाउस ऑफ़ सीक्रेट्स “- दी बुरारी डेथ के नाम से है| इस कहानी में दिल्ली के बुरारी के संत नगर इलाके में रहने वाले भाटिया परिवार के बारे में बताया गया है। जिसमें एक ही परिवार के 11 लोगो ने एक साथ आत्महत्या कर ली थी | और उनकी आत्महत्या का कारण आजतक एक रहस्य है।