क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता शुरू से ही बेहद खास रहा हैं। पुराने जमाने से ही बड़े बड़े सेलिब्रिटी स्टार्स क्रिकेट के फैन रहे हैं। साथ ही क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों की दीवानगी भी बॉलीवुड पर खूब हैं। इसी बीच बीते रविवार हुए वर्ल्ड कप IND VS AUS World Cup Match के फिनाले मैच में जहां भारत और ऑस्ट्रैलिया के बीच मुकाबला था वहां भला क्रिकेट प्रेमी बॉलीवुड सितारे कैसे नहीं पहुंचते।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस IND VS AUS World Cup Match क्रिकेट मैच को देखने के लिए कई बॉलीवुड स्टार पहुंचे, जिनमे दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहरुख भी अपने पूरे परिवार के साथ दिखाई दिए। लेकिन यहां एक वीडियो ऐसा भी स्पॉट किया गया है।
जिसमे शाहरुख खान और रणवीर सिंह के बीच किसी तकरार को देखा जा सकता हैं। जी हाँ इस वीडियो के मुताबिक शाहरुख दीपिका से मिलते हुए उन्हे हग तो करते नजर आते हैं लेकिन वहीं दूसरी तरफ वे रणवीर सिंह को नजरअंदाज करते हुए भी दिखाई देते हैं। इस वीडियो में आप भी देख सकते हैं की दीपिका अपने को स्टार शाहरुख खान से मिलने के लिए आगे जाती हैं।
"Ajab si, ajab si, adaayein…" ❤pic.twitter.com/daRQTakW4s
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) November 19, 2023
जहां सबसे पहले वह शाहरुख के बेटी सुहाना और छोटे बेटे अबराम से मिलती हैं। जिसके बाद वे शाहरुख खान से मिलती हैं जहां शाहरुख उन्हे देख कर काफी खुश होते हैं और गले भी लगाते है। जिसके बाद दीपिका शाहरुख की पत्नी गौरी से मिलती हैं।
Deepika and Ranveer with Shanaya, Suhana, AbRam and SRK at the match pic.twitter.com/RY6FFIg8sd
— Team DP Malaysia (@TeamDeepikaMY_) November 20, 2023
लेकिन इस दौरान रणवीर सिंह और शाहरुख खान के बीच माहौल कुछ खास खुशी का देखने को नहीं मिला। यहां शाहरुख ने जहां दीपिका से गले लगाकर मुलाकात की वहीं उन्होंने रणवीर सिंह से सिर्फ हाथ मिलाया और आगे की तरफ निकल गए। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं। वीडियो को देखने के बाद ये भी कहा जा रहा है की शायद शाहरुख और रणवीर के बीच कोई तकरार हो गई है।