ODI World Cup की हार पर छलका Rohit Sharma का दर्द, कपिल शर्मा शो में सुनाई कहानी……

The Great Indian Kapil Show : कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का नया शो “द ग्रेट इंडियन कपिल शो” से एक बार लोगों को गुदगुदा रहे हैं। इस बार उन्होंने शो के लिए OTT Platform को चुना। जी हां, द ग्रेट इंडियन कपिल शो Netflix पर स्ट्रीम की गई है। यह शो हर शनिवार, रविवार रात 8 बजे प्रसारित हो रही है।

शो के पहले एपिसोड का आगाज रणबीर कपूर, रितु कपूर और रिद्धिमा कपूर ने किया। वहीं दूसरे एपिसोड में इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और मिडिल ऑर्डर गेंदबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) शो की शोभा बढ़ाते नजर आएं।

इस दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने वर्ल्ड कप (World Cup) में हुई हार के बारे में भी बात की। इस शो में वर्ल्ड कप में हुई हार को लेकर रोहित शर्मा का दर्द साफ छलक रहा था। तो चलिए जानते हैं कि वर्ल्ड कप 2023 में हुई हार को लेकर उन्होंने क्या कहा।

छलका रोहित शर्मा का दर्द

वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का प्रदर्शन जबरदस्त रहा था। बावजूद इसके भारतीय टीम वर्ल्ड कप (World Cup) की ट्रॉफी अपने नाम करने में असफल रही थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड कप फाइनल का खिताब अपने नाम किया। आज भी लोग टीम इंडिया (Team India) की हार को भुला नहीं पाए हैं। वर्ल्ड कप फाइनल (World Cup Final) में हुए हार को लेकर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का दर्द शो में साफ झलक रहा था।

उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि, फाइनल से 2 दिन पहले हम लोग अहमदाबाद में थे। पूरी टीम का माहौल बेहद अच्छा था। शुरुआत में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा। बेशक शुभमन गिल पहले आउट हो गया था। लेकिन जब आप कोई बड़ा मुकाबला खेलते हैं और पहले बल्लेबाजी करते हैं तो कोशिश यह होती है की अधिक स्कोर बने। ताकि सामने वाले टीम पर दबाव बन सके।

उन्होंने आगे कहा कि, गिल के आउट होने के बाद मेरी और विराट की पार्टनरशीप चली। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम हमसे एक कदम आगे रही और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।

आईपीएल में बिजी हैं रोहित

फिलहाल रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल (IPL) में बिजी हैं। इस बार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indian) की कप्तानी हार्दिक पांड्या  के हाथों में है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के नेतृत्व में अब तक मुंबई इंडियंस की टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। रोहित के फैंस उनके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।