Akshay Kumar के बॉडीगार्ड ने फैन के साथ की बदसलूकी- हरकत देख एक्टर ने किया ये काम..

बॉलीवुड के सबसे खिलाड़ी कुमार यानि की अक्षय कुमार Akshay Kumar अपने दिलदार अंदाज के लिए काफी जाने जाते हैं। ऐसे में फैंस को उनका हर अंदाज खूब पसंद आता हैं। यही नहीं अक्षय भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं। अक्षय अक्सर फैंस के साथ सेल्फ़ी लेने के साथ ही उनके साथ समय बिताते हुए नजर आते रहे हैं। उन्ही यही बात उनके फैंस को भी खूब पसंद है।  हालांकि अक्षय भी अपने फैंस का खूब ध्यान रखते हैं।

इसी तरह उन्होंने इस बार भी अपने फैंस का दिल जीतते हुए कुछ ऐसा किया हैं जिसे सभी बेहद खुश है। दरअसल हाल ही में अक्षय कुमार को एयरपोर्ट पर कैप्चर किया गया, जहां उनके कुछ फैंस उनके साथ सेल्फ़ी लेने के लिए उनके करीब आ गए।

जिसके बाद उनकी सिक्योरिटी के लिहाज से बॉडीगार्ड ने फैंस को दूर हटाने की कोशिश की जिसके बाद अक्षय Akshay Kumar ने आपने गार्ड्स को डांट लगा दी, और सभी फैंस के साथ सेल्फ़ी भी ली। बस फिर क्या था, सभी फैंस अक्षय से और भी ज्यादा खुश हो गए। और उनके इस रवैये की खूब तारीफ भी करने लगे।

Akshay Kumar अक्षय का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा हैं। लोग इस वीडियो पर कमेन्ट कर अपने पसंदीदा अभिनेता की तारीफ़ें कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा हैं सलमान और शाहरुख से तो बहुत ही बेहतर हैं।

वहीं दूसरे से लिखा हैं अक्षय सर की बात ही अलग है, वे बहुत ही हंबल हैं। काम की बात करे तो अखय कुमार अकेले ऐसे स्टार हैं जो की इंडस्ट्री में साल में सबसे ज्यादा फिल्में करते हैं। वहीं इस बार भी अक्षय के पास कई बड़ी फिल्में हैं।  जैसे वेलकम 3, बड़े मियां छोटे मियां 2 और सिंघम अगेन जैसी कई फिल्मों में अक्षय काम करने वाले है।।