Friday, July 26, 2024
Sports

IPL 2024 Schedule : कब और कहां खेला जाएगा IPL का फाइनल मैच, BCCI ने जारी किया List….

IPL 2024 Full Schedule : IPL 2024 के बचे हुए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। IPL 2024 के प्लेऑफ 21 मई से 24 मई के बीच अहमदाबाद और चेन्नई में होंगे, जबकि, फाइनल 26 मई को चेपॉक में खेला जाएगा।

BCCI की तरफ से यह ऐलान सोमवार यानी आज किया गया है। भारत में इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों के चलते BCCI ने पहले सिर्फ 17 दिनों के शेड्यूल का ऐलान किया था। इस दौरान 7 अप्रैल तक लीग के कुल 21 मैच खेले जाने हैं।

सोमवार को जारी कार्यक्रम के शेष भाग के अनुसार, क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर मैच 21 और 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। जबकि दूसरा क्वालीफायर और लीग का फाइनल मुकाबला क्रमश: 24 और 26 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।