Fastest Train : आज की दुनिया हर मामले में आगे बढ़ रही है और इस समय लोगों के पास हर काम करने के लिए कम ही समय बचता है। इसलिए वह चाहता है कि जल्द से जल्द हर काम को निपट ले क्योंकि आज के समय में अगर किसी चीज की कमी है तो वह है ‘समय।’
इसलिए समय के साथ ही इंसान इस तरह की चीज का निर्माण कर रहा है कि वह जल्द से जल्द एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच सके। आज इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया के सबसे तेज ट्रेन (Fastest Train) के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते है इसकी रफ्तार और ये किस देश में बनी है?
सबसे तेज कौनसी ट्रेन?
आप लोगों को इस बात का तो पता होगा कि दुनिया की सबसे फास्ट ट्रेन (Fastest Train) बुलेट ट्रेन है और इस सबसे तेज ट्रेन का नाम मैग्लेव है। चीन में बनी हुई ये ट्रेन जब चलती है तो लगता है कि कोई तेज रफ्तार की गोली चली हो।
इस बुलेट ट्रेन (Bullet Train) की स्पीड का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अगर यह ट्रेन आपके सामने से निकलती है तो आप इसके डिब्बे भी नहीं गिन सकते हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दे कि इस बुलेट ट्रेन की स्पीड 600 किलोमीटर प्रति घंटा है।
पहले कौनसी थी सबसे तेज ट्रेन
इससे पहले भी दुनिया की सबसे तेज बुलेट ट्रेन चीन की ही थी। आपको बता दें कि दुनिया की दूसरी सबसे तेज बुलेट ट्रेन शंघाई मैग्लेव की रफ्तार 430 किलोमीटर प्रति घंटा है। जबकि सामान्य रूप से कोई ट्रेन यात्रियों को लाने ले जाने के लिए 250 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चलती है।
सबसे पहले जापान का नाम सबसे तेज ट्रेन चलाने के लिए मशहूर हुआ था लेकिन अब चीन इस रेस में शामिल हो चुका है और अब ये सबसे तेज ट्रेन (Fastest Train) चला रहा है। दरअसल अब भारत भी इस दौड़ में शामिल हो चुका है और शायद आने वाले समय में भारत चीन को पीछे छोड़ सकता है।
कैसे चलती है इतनी फास्ट
आप लोगों को लगता होगा कि इन ट्रेन को सबसे तेज गति देने में इंजन सबसे महत्वपूर्ण होते है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। इन ट्रेनों को सबसे तेज गति देने में इनके पहिए महत्वपूर्ण होते हैं, जो सामान्य ट्रेनों से बिलकुल अलग होते है। ये पहिए सामान्य या लोहे के बने नहीं होते है बल्कि ये मैग्नेटिक लेविटेशन के होते हैं और इसी तकनीक से चलते हैं। इसी तकनीक की वजह से ये ट्रेने बिना शोर किए जबरदस्त स्पीड में चलती है।