Vande Bharat Express : अधिकतर भारतीय लोगों को रेल में सफर करना काफी आरामदायक और सुरक्षित लगता है। हालांकि रेलवे में हर रोज लाखों यात्री सफर करते हैं और अपने काम या गंतव्य पर जाते हैं। अब भारत में मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस भी चलने लगी है।
देश के कई शहर और इलाके ऐसे हैं जहां वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो चुकी है लेकिन अब बिना AC की वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की जाएगी। इसे साधारण वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया भी कम होगा और इसमें अच्छी सुविधाएं भी मिलेंगी।
एक रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि पिछले काफी समय से अधिकारी इस योजना का काम कर रहे है। उन्होंने साधारण वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने के लिए रोडमैप भी तैयार कर लिया है। जिससे अब आम जनता भी वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर सकें। इसके अलावा लंबी दूरी तय करने के लिए ज्यादा किराया भी ना देना पड़े।
साधारण वंदे भारत में आएगी इतनी लागत
जानकारी के अनुसार बिना AC वाली साधारण वंदे भारत एक्सप्रेस को ICF चेन्नई में बनाया जायेगा। इस ट्रेन को बनाने में रेलवे को 64 करोड़ से लेकर 65 करोड़ रुपये की लागत आएगी। साधारण वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली रेक इस साल के अंत तक तैयार हो जाएगी। लेकिन इसमें AC वंदे भारत के मुकाबले हर चीज के लिए कम खर्च करना पड़ेगा। साधारण वंदे भारत में 24 LHB कोच और दो लोकोमोटिव होंगे।
साधारण वंदे भारत की सुविधाएं
इस ट्रेन मे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं दी जा सकती है। जिसमे उनको बायो वैक्यूम टॉयलेट, चार्जिंग पॉइंट, पैसेंजर इनफार्मेशन सिस्टम जैसी सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। इसके अलावा इस साधारण ट्रेन में वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह ही ऑटोमेटिक दरवाजा भी मिलेगा। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर कोच में CCTV कैमरे लगेंगे, जिसमे हर पल की खबर कैद होगी।
साधारण वंदे भारत ट्रेन का किराया
भारतीय रेलवे (Indian Railway) द्वारा नई साधारण वंदे भारत ट्रेन शुरू होगी जिसका किराया भी नॉर्मल रहने की उम्मीद है। इसकी शुरुआत से लाखों यात्रियों का सुविधाजनक सफर पहले से आसान हो जायेगा।