Indian Railway : आप लोग भी ट्रेन में सफर करते रहते होंगे और आपको रेलवे से जुड़े हुए नियमों के बारे में भी कई बातें पता होगी। लेकिन रेलवे समय-समय पर अपने नियमों में बदलाव करता रहता है जिनकी जानकारी आपको होना जरूरी है।
रेलवे ने हाल ही में स्लीपर और AC कोच में सोने के नियमों को लेके कई सारे बदलाव किया है। अब यात्रियों को सोते समय भी कुछ नियमों के बारे में ध्यान रखना होगा। पहल रेलवे सोने के लिए यात्रियों को 9 घंटे का समय दिया जाता था, लेकिन अब इसे कम कर दिया गया है।
बर्थ पर सोने के समय में किया गया बदलाव
भारतीय रेलवे (Indian Railway) के पुराने नियमों के अनुसार पहले यात्रियों को सोने के लिए रात 9 बजे से लेकर 6 बजे तक का समय दिया जाता था। लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए इसे 10 बजे से लेकर 6 बजे तक कर दिया गया है।
अगर आप अब नए नियम लागू होने के बाद इसका उल्लंघन करते हुए पाए जाते है तो आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है। इस नियम को यात्रियों को सहूलियत देने के लिए लागू किया गया है ताकि वे आराम से सफर कर सके।
सिर्फ 8 घंटे की ले सकते है नींद
भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने बर्थ पर सोने का समय बदल दिया है और अब इसे 9 घंटे से कम करके 8 घंटे का कर दिया गया है। पहले यात्री रात 9 बजे से सुबह के 6 बजे तक सो सकते थे। लेकिन अब डिनर करने में लोगों को लेट हो जाता है इसलिए सोने का समय रात को 10 बजे से कर दिया गया है। अब नए नियम के अनुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक आप सो सकते है।
अगर कोई भी यात्री नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो आप इसके खिलाफ रेलवे अधिकारियों को शिकायत कर सकते हैं। इस मामले में अपराधी पर उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी। ये नियम रेलवे ने साल 2017 से लागू किया था।