डेस्क : आजादी से पहले भारत में राजतंत्र था, 1947 के बाद रियासतों का विलय हो गया। लेकिन आज भी राजघरानों ने अपनी शानो – शौकत कायम रखा है। इसका झलक जयपुर में सबसे अधिक दिखता है। हम बात कर रहे हैं जयपुर राजघराने की। इस राजघराने सबसे कम उम्र का उत्तराधिकारी दिया।
जयपुर राजघराने के राजा पद्मनाभ सिंह (Padmanabh Singh) को महज 12 साल की उम्र में ताज पहना दिया गया था। महाराजा पद्मनाभ सिंह पोलो खिलाड़ी के तौर पर भी पहचाने जाते हैं। इनकी लाइफ स्टाइल से हर कोई कायल है।
जयपुर राजघराने का बागडोर संभालने वाले महाराजा पद्मनाभ सिंह आकर्षक व्यक्तिव के धनी हैं। ये अपने रहन सहन से युवाओं में खासा प्रसिद्धि रखते हैं। इनको देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग पहचानते हैं। दरअसल, साल दादा के निधन के उपरांत पद्मनाभ सिंह को 12 साल की उम्र में ही महाराजा का ताज पहना दिया गया था। वर्तमान में पद्मनाभ सिंह 22 वर्षीय युवा हैं।
22 वर्षीय पद्मनाभ सिंह इस उम्र में ही करीब 20 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक है। इनकी शिक्षा की बात करें प्रतिष्ठित मेयो कॉलेज, अजमेर और पब्लिक स्कूल मिलफील्ड , इंग्लैंड से हुई है। महाराजा पद्मनाभ सिंह की लाइफ स्टाइल आज विश्वभर ने प्रसिद्धि बटोर रही है।
ये इंस्टाग्राम काफी एक्टिव नजर आते हैं। इंस्टाग्राम पर पद्मनाभ सिंह अपने रॉयल अंदाज की तस्वीरें भी सांझा करते हैं। यही वजह है कि इसके पास काफी ज्यादा फॉलोअर्स है। युवाओं में पद्मनाभ सिंह की पॉपुलर्ट देखने लायक है।