Mughal Emperor Love Story : मुगल शासन से जुड़ी कई कहानियां लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। इन्हीं कहानियों में से एक कहानी जो आज भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है वो ये है कि मुगल बादशाह को अपनी सौतेली मां से प्यार हो गया था। इस पर पूरी सल्तनत में खूब हंगामा हुआ। इस कहानी का अंत ऐसा हुआ जिसे लोग आज भी इतिहास के पन्नों में पढ़ते हैं। आइए जानते हैं क्या है इस मुगल शासक की कहानी।
कहानी क्या है?
यह कहानी अनारकली से जुड़ी है। अनारकली मुगल साम्राज्य के शासक अकबर की कनीज बनीं। दोनों से पैदा हुए बेटे का नाम दानियाल रखा गया। अकबर की रखैल बनने के बाद उसके बेटे सलीम के प्रति उसके प्रेम की खबरें पूरे साम्राज्य में फैलने लगीं।
एक पाकिस्तानी अखबार में डॉन विलियम फिंच की रिपोर्ट में ब्रिटिश पर्यटक का कहना है कि अनारकली अकबर की पत्नियों में से एक थी, लेकिन जब बादशाह को पता चला कि उनका राजकुमार सलीम (जिसे जहांगीर के नाम से जाना जाता है) उससे प्यार करता है, तो वह बेहद नाराज हुए।
दोनों को रोकने की काफी कोशिशें की गईं। जब उनकी कोशिशें नाकाम रहीं तो अकबर ने अनारकली को दीवार में चुनवा देने का आदेश दे दिया। सैयद अब्दुल लतीफ ‘तारीख-ए-लाहौर’ किताब में लिखते हैं कि अनारकली की कब्र पर 1599 की तारीख दर्ज है, जो उसकी मौत का साल है।
लाहौर में है कब्र
जहांगीर की आत्मकथा में सलीम और अनारकली से जुड़ी कई जानकारियां लिखी हुई मिलती हैं। ‘तुज़ुक-ए-जहाँगीरी’ में लिखा है कि लाहौर में एक कब्र है जिसे अनारकली कब्र के नाम से जाना जाता है। जहाँगीर ने अनारकली की मृत्यु के बाद उसकी याद में एक मकबरा बनवाया था। कहा जाता है कि उन्होंने सलीम की प्रेम कहानी को याद करते हुए वहां एक कब्र बनवाई थी।