आजकल कुत्ते पालने का काफी चलन है। कई लोग घर में कुत्ता पालते हैं। कुत्ते की हर एक हरकत लोगों को खूब पसंद आती है। अपने मालिक को खुश करने के लिए कुत्ता तरह-तरह के करतब करता दिखता है। मगर कई बार कुत्ते अपने एक्शन से आने वाले समय के कुछ होनी- अनहोनी का भी संकेत देते हैं। कुछ संकेत शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ होते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन संकेतों के बारे में बताएंगे। कुछ संकेत शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कुत्ते का भौंकना
ऐसा कहा जाता है कि कुत्ते के पास सिक्स सेंस होती है। कहा जाता है कि आने वाली अनहोनी का पता कुत्ते पहले ही भाप जाते हैं। यदि कुत्ता अचानक से जोर-जोर से भौंकने लगे तो यह इस बात का संकेत है कि कुछ अशुभ होने वाला है।
कुत्ते का पूछ हिलाना
कुत्ते काफी प्यारे होते हैं। मगर कई बार किसी व्यक्ति को देखकर वे जोर-जोर से भौंकने लगते हैं। यदि आपको देखकर कुत्ता भौंकने की जगह पूछ हिलाए तो समझ लीजिए कि वह आपसे खुश है। यह एक अच्छा संकेत माना जाता है।
कुत्ते का अपने शरीर को खुजलाना
आपने कई बार कुत्ते को अपने शरीर को खुजलाते हुए देखा होगा। आपको बता दें कि यह एक शुभ संकेत है। यदि कोई कुत्ता आपके सामने खुजली करता दिख जाए तो समझ लीजिए कि आपके साथ अच्छा होने वाला है। खासकर सुबह के समय यदि कोई कुत्ता आपके सामने खुजली कर रहा हो तो यह शुभ संकेत माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आपको धन की प्राप्ति होगी।
कुत्ते का पानी पीना
यदि आप कुत्ते को पानी पिता देखते हैं इसमें भी शुभ अशुभ संकेत छुपे होते हैं। बता दें कि यदि आप किसी कुत्ते को साफ पानी पीता देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। यह शुभ संकेत है। मगर यदि कोई कुत्ता गंदा पानी पीता दिख जाए तो या अशुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आप आर्थिक तंगी से जूझ सकते हैं। या आपके साथ कोई दुर्घटना घटने वाली है।
कुत्ते के मुंह में हड्डी दिखना
कुत्ते के मुंह में हड्डी दिखना शुभ संकेत माना जाता है। लेकिन यदि कोई कुत्ता आपके घर में हड्डी छोड़कर चला जाए तो वह अशुभ होता है।