Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Begusarai News : सुजीत को न्याय दिलाने सड़क पर उतरेंगे लोग: बेगूसराय में आज निकाली जाएगी कैंडल मार्च..
Begusarai News : बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौला गांव निवासी वीडियोग्राफर सुजीत कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पुलिस की थ्योरी से असंतुष्ट ग्रामीण और परिजनों ने सुजीत को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आज कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया है। जी.डी. कॉलेज से काली स्थान तक श्रद्धांजलि यात्रा दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को न्याय दिलाने के लिए शनिवार (21 मार्च) को शाम 6:00 बजे से बेगूसराय शहर में एक श्रद्धांजलि सभा सह कैंडल मार्च का आयोजन किया गया है।…
Begusarai News : जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से आज कारगिल विजय सभा भवन में ‘जिला सड़क सुरक्षा समिति’ की बैठक आयोजत की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने की। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जनवरी 2026 में कुल 1.07 करोड़ रुपये से अधिक की शमन राशि वसूली गई। वहीं फरवरी माह में परिवहन विभाग ने 1.01 करोड़ रुपये और पुलिस प्रशासन ने 44.47 लाख रुपये की वसूली की। विशेष अभियान के तहत बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और प्रदूषण मानकों के उल्लंघन में 1,115 वाहनों से 11.46 लाख…
Begusarai News : बेगूसराय से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। हैरान करने वाली बात यह है कि मौत के बाद इंसाफ दिलाने के बजाय, गाँव में करीब 10 घंटे तक लाश को सामने रखकर पंचायती होती रही और युवक की जिंदगी की कीमत लगाई जाती रही। क्या है पूरा मामला? मृतक की पहचान फतेहपुर वार्ड नंबर-15 निवासी मोहम्मद रुस्तम के पुत्र मोहम्मद ऐनुल आलम (34 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, 18 मार्च को ऐनुल को उल्टी-दस्त और पेट…
Begusarai News : अब मेनका गांव के पास से संचालित होगा लाखो थाना, नए भवन में शिफ्टिंग शुरू..
Begusarai News : जिले का लाखो थाना अब अपने नए ठिकाने से काम करेगा। प्रशासनिक निर्देशों के बाद लाखो थाना को NH-31 स्थित सूरदासा ढाला से करीब 600 मीटर दक्षिण, मेनका गांव के पास नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। थाना प्रभारी शुभम् कुमार पाण्डेय ने बताया कि एसपी मनीष के निर्देशानुसार यह स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी की गई है। प्रशासनिक निर्देश और शिफ्टिंग थाना प्रभारी के अनुसार, पिछले सप्ताह आयोजित ‘जन संवाद’ कार्यक्रम के दौरान एसपी मनीष ने थाना को नए भवन में ले जाने का निर्देश दिया था। ग्रामीणों में आक्रोश एक तरफ जहाँ पुलिस नए भवन…
Begusarai News : आगामी ईद-उल-फितर (ईद) 2026 पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक मनीष के संयुक्त आदेश के तहत जिले के सभी संवेदनशील स्थलों, ईदगाहों और मस्जिदों पर दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। चाँद के दीदार के आधार पर संभावित तिथियों 20 एवं 21 मार्च को होने वाली नमाज के मद्देनजर गांधी स्टेडियम सहित सभी प्रमुख नमाज स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर कड़ी नजर रखने…
Begusarai News : बेगूसराय में एलपीजी आपूर्ति दुरुस्त करने के सख्त निर्देश, डीएम ने की समीक्षा बैठक
Begusarai News : जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुचारु, पारदर्शी एवं उपभोक्ता-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (IOCL, BPCL, HPCL) के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में गैस आपूर्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा में यह सामने आया कि उपभोक्ताओं को बुकिंग के 5 से 6 दिनों के भीतर रिफिल सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसे संतोषजनक माना गया। जिलाधिकारी ने बताया कि चमथा और तेघड़ा स्थित गैस…
Begusarai News : प्रशासनिक कार्य न हों बाधित, सात अंचलों में नए अधिकारियों को मिला प्रभार
Begusarai News : बेगूसराय में प्रशासनिक और राजस्व कार्यों को निर्बाध रूप से संचालित रखने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ा फेरबदल किया है। समाहरणालय द्वारा जारी हालिया आदेश के तहत जिले के सात अंचलों में वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए नए अधिकारियों को अंचल अधिकारी (CO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह निर्णय नियमित अंचल अधिकारियों के अवकाश पर होने के कारण लिया गया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इन अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी जारी आदेश के अनुसार, अधिकांश प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को ही अंचल की कमान सौंपी गई…
Begusarai News : खाना बनाने के दौरान फटा गैस सिलेंडर, एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Begusarai News : जिले के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी बलिया इलाके में बुधवार की शाम एक भीषण हादसा हो गया। घर में खाना बनाने के दौरान अचानक रसोई गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल व्याप्त है। धमाके से थर्राया इलाका मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम जब परिवार के सदस्य भोजन तैयार कर रहे थे, तभी अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज…
Begusarai Crime News : जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर गांव के समीप बुधवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के नौला गांव निवासी रंजीत सिंह के 27 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। सुजीत पेशे से वीडियोग्राफर था। घटना के बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस जहां इसे सड़क हादसा मान रही है, वहीं परिजनों ने मोबाइल की बरामदगी और घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई है।…
Begusarai News : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार मुस्तैद है। इसी कड़ी में बुधवार को मुंगेर जिले के गंगटा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने न केवल 752.76 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की, बल्कि तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वैन समेत चालक को भी दबोच लिया है। गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल थानाध्यक्ष राहुल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से शराब की एक बड़ी खेप बिहार में प्रवेश करने वाली है। सूचना मिलते…
