Begusarai News : जिले के 14,040 नवगठित राशन कार्डधारी परिवारों को गुरुवार को नया राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया। पटना के ज्ञान भवन में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नए राशन कार्ड का वितरण किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बेगूसराय समाहरणालय स्थित एनआईसी कार्यालय में किया गया।
इस दौरान जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने जिले के उपस्थित लाभुकों के बीच स्वयं नए राशन कार्ड वितरित किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
डीएम ने कहा कि राशन कार्ड पात्र परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न सहित सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नए राशन कार्ड जारी होने से पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा का लाभ मिल सकेगा।
कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी पूजा प्रीतम, एसडीओ बखरी ऐश्वर्या कश्यप सहित अन्य संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे।

