Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm

    बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..

    September 18, 2026 1:05 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बिहार विधानसभा में उठा बीहट-बरौनी के स्कूलों के उत्क्रमण का मुद्दा, शिक्षा मंत्री बोले- जल्द होगा फैसला
    Begusarai News

    बिहार विधानसभा में उठा बीहट-बरौनी के स्कूलों के उत्क्रमण का मुद्दा, शिक्षा मंत्री बोले- जल्द होगा फैसला

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJuly 21, 2026 4:18 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    MLA Rajnish Kumar raised the demand for the upgradation of schools in the House.
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने बीहट और बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के मध्य विद्यालयों को माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उत्क्रमित करने का मुद्दा सदन में उठाया। इस पर शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने सरकार की ओर से आश्वासन दिया कि शहरी निकाय क्षेत्रों में आने वाले ऐसे विद्यालयों के उत्क्रमण के लिए जल्द ही संकल्प लाकर ठोस पहल की जाएगी।

    प्रश्नकाल के दौरान विधायक रजनीश कुमार ने बीहट नगर परिषद के राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बारो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मसनदपुर (बीहट) तथा बरौनी नगर परिषद के लालो चंपा जगती मध्य विद्यालय, बरौनी को माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का दर्जा देने की मांग की।

    उन्होंने सदन में कहा कि राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बारो का ऐतिहासिक महत्व है। वर्ष 1875 में स्थापित यह विद्यालय राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की प्रारंभिक पाठशाला रहा है, लेकिन आज तक इसे उच्च माध्यमिक विद्यालय में उत्क्रमित नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय के उत्क्रमण की मांग लंबे समय से स्थानीय नागरिकों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों द्वारा की जाती रही है।

    रजनीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2019-20 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर पंचायत क्षेत्रों के कई राजकीयकृत मध्य विद्यालयों को माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उत्क्रमित किया गया था। हालांकि, बाद में नगर परिषद एवं अन्य शहरी निकायों में शामिल हो चुके क्षेत्रों के कई मध्य विद्यालय इस योजना से वंचित रह गए। इसका असर वहां पढ़ने वाले छात्रों पर पड़ा, जिन्हें माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा के लिए दूर-दराज के विद्यालयों में जाना पड़ता है।

    उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित विद्यालयों में पर्याप्त भूमि, भवन और अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके बावजूद इन्हें उच्च विद्यालय का दर्जा नहीं मिलने से हजारों छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    जवाब में शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने सदन को बताया कि सरकार इस विषय पर गंभीर है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही एक संकल्प लाकर बिहार के सभी शहरी निकाय क्षेत्रों में स्थित पात्र मध्य विद्यालयों को माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उत्क्रमित करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

    शिक्षा मंत्री के आश्वासन का स्वागत करते हुए विधायक रजनीश कुमार ने उम्मीद जताई कि सरकार के इस निर्णय से बीहट और बरौनी सहित पूरे बिहार के शहरी निकाय क्षेत्रों के हजारों विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

    Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Teghra MLA Rajnish Kumar
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय : ज्वेलर्स कॉलोनी गेट हटाने पर घिरे SDM, BJP नेता ने दलालों से सांठगांठ का लगाया आरोप
    Next Article पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध हथियार मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट का फैसला
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm

    बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..

    September 18, 2026 1:05 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    By सुमन सौरबSeptember 19, 2026 7:40 pm

    Barauni Municipal Council CCTV Purchase Controversy : बेगूसराय के बरौनी नगर परिषद में CCTV कैमरों…

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm

    बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..

    September 18, 2026 1:05 pm

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.