Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    जयमंगलागढ़ और कावर झील के समग्र विकास, संरक्षण और Eco-Tourism को लेकर आया जवाब, जानें पूरी रिपोर्ट

    September 12, 2026 1:48 pm

    Bihar Board 12th Exam 2028: 11वीं के छात्रों का Registration शुरू, 24 सितंबर आखिरी तारीख

    September 12, 2026 12:37 pm

    अयोध्या से सीतामढ़ी तक आसान होगा सफर, राम-जानकी पथ के बाकी दो फेज की DPR तैयार

    September 12, 2026 11:44 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bihar»Bihar News : गयाजी में बड़ा हादसा, कुएं में फंसे युवक को बचाने उतरे 3 लोग.. दम घुटने से 4 की मौत..
    Bihar

    Bihar News : गयाजी में बड़ा हादसा, कुएं में फंसे युवक को बचाने उतरे 3 लोग.. दम घुटने से 4 की मौत..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबAugust 14, 2026 3:14 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Bihar News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Bihar News : बिहार के गया जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां डोभी प्रखंड के गढ़ करमौनी गांव में एक कुआं के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब ग्रामीण कुआं में उतर कर मोटर को ठीक करने का प्रयास कर रहे थे. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने चारों शव कुआं से निकाला.

    गया में जहरीली गैस ने ली 4 की जान ली: मृतकों की पहचान चमारी मांझी, दिलचंद मांझी, विकास चौधरी और विजय चौधरी के रूप में हुई है. इसमें चमारी मांझी और दिलचंद मांझी पिता- पुत्र है. बताया जाता है कि सबसे पहले चमारी मांझी ही कुएं में उतरा था. इसके बाद उसका पुत्र दिलचंद मांझी और फिर विकास चौधरी और विजय चौधरी उतरे.

    घटना के संबंध मे डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कुआं में उतरे चार युवकों की मौत हो गई है. एक युवक पहले कुआं में उतरा था. उसके बाद दूसरा फिर तीसरा और फिर चौथा युवक उतरा. किंतु कोई भी वापस नहीं लौटा. सभी की मौत कुआं से निकल रही जहरीली गैस से दम घुटने के कारण हो गई है.

    स्थानीय लोगों ने भी बताया कि कुआं में बोरिंग था. खेती कार्य को लेकर बोरिंग का सेक्शन जोड़ने के लिए एक युवक कुआं में उतरा. किंतु, वह काफी देर तक नहीं लौटा. उसके नहीं लौटने के बाद एक और युवक कुआं के अंदर गया, तो वह भी नहीं लौटा. इसके बाद तीसरा और फिर चौथा युवक भी गया. इसी तरह चारो कुआं में उतर गए.

    कुआं में जहरीली गैस का प्रभाव: कुआं में उतरे चारों युवकों की मौत दम घुटने से हुई बताई जा रही है. बताया जा रहा है, कि कुआं में जहरीली गैस का प्रभाव रहा होगा, जिसकी चपेट में सभी आ गए और एक के बाद एक कर सभी की मौत हो गई. फिलहाल घटना के बाद गांव के लोग सन्न रह गए हैं. गांव में मातम पसर गया है.

    घटना की जानकारी के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी. दमकल विभाग के कर्मियों के द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा था. इसी क्रम में जहरीली गैस का प्रभाव इतना ज्यादा था, कि फायरमैन अजीत कुमार भी इसकी चपेट में आ गया और वह भी बेहोश हो गए. हालांकि थोड़ी देर बाद ही उनकी हालत सामान्य हो गई.

    पटना से हिमांशु सिन्हा की रिपोर्ट।

    4 die of suffocation in a well in Gayaji. Bihar News Bihar News Today
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBihar News : नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, आधे घंटे चली अहम बैठक।
    Next Article 25 साल में 7 बार बनी सड़क, फिर भी नहीं बदली तस्वीर; मंझौल की पचमहला रोड पर बह रहा नाले का पानी
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Bihar Board 12th Exam 2028: 11वीं के छात्रों का Registration शुरू, 24 सितंबर आखिरी तारीख

    September 12, 2026 12:37 pm

    अयोध्या से सीतामढ़ी तक आसान होगा सफर, राम-जानकी पथ के बाकी दो फेज की DPR तैयार

    September 12, 2026 11:44 am

    Climate Change पर नई किताब लॉन्च-“Changing Climate Land Life Interplay”जानें पूरी खबर क्या …है,

    September 12, 2026 10:44 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Gold-Silver Price : दुर्गा पूजा सबसे पहले सोना-चांदी के भाव में कमी, नया रेट जान खुशी से झूम उठेंगे…

    September 15, 2024 7:24 am
    Don't Miss
    Begusarai News

    जयमंगलागढ़ और कावर झील के समग्र विकास, संरक्षण और Eco-Tourism को लेकर आया जवाब, जानें पूरी रिपोर्ट

    By Vishal ShreeSeptember 12, 2026 1:48 pm

    Begusarai News :जिले की ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक धरोहर जयमंगलागढ़ एवं कावर झील के समग्र विकास, संरक्षण…

    Bihar Board 12th Exam 2028: 11वीं के छात्रों का Registration शुरू, 24 सितंबर आखिरी तारीख

    September 12, 2026 12:37 pm

    अयोध्या से सीतामढ़ी तक आसान होगा सफर, राम-जानकी पथ के बाकी दो फेज की DPR तैयार

    September 12, 2026 11:44 am

    Climate Change पर नई किताब लॉन्च-“Changing Climate Land Life Interplay”जानें पूरी खबर क्या …है,

    September 12, 2026 10:44 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.