Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
बेगूसराय में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सितंबर में 26 तस्कर गिरफ्तार; गांजा-स्मैक समेत कई मादक पदार्थ बरामद
Begusarai News : जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सितंबर 2026 में जिले में मादक पदार्थों से जुड़े 21 मामले दर्ज किए गए, जबकि 26 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस दौरान 7 किलो 375 ग्राम गांजा, 1 किलो 28 ग्राम स्मैक, 61.5 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप समेत कई अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए। गुरुवार को समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) की समीक्षा बैठक हुई। इसमें मादक पदार्थों…
दुर्गा पूजा को लेकर बेगूसराय में अलर्ट, 24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस; सोशल मीडिया पर भी नजर…
Begusarai News : दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बेगूसराय जिला प्रशासन ने सुरक्षा की व्यापक तैयारी की है। डीएम रिची पांडेय और एसपी मनीष ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों, प्रमुख पूजा पंडालों, चौक-चौराहों और प्रतिमा विसर्जन मार्गों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की है। महिलाओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए महिला पुलिस बल भी तैनात रहेगा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल और दंगा निरोधी दस्ता अलर्ट पर रहेंगे। पूजा पंडालों से विसर्जन तक कड़ी निगरानी 17 अक्टूबर…
Begusarai News : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को गांधी स्टेडियम में सोलर मेला-2026 का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन DM रिची पांडेय ने किया। इसमें विद्युत विभाग, विभिन्न बैंकों और सोलर प्लांट लगाने वाले वेंडरों ने स्टॉल लगाकर उपभोक्ताओं को योजना, सब्सिडी, सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया और ऋण सुविधा की जानकारी दी। मेले में बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे और योजना से जुड़ी जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने दो उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत स्वीकृत ऋण की राशि का चेक भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि…
Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..
Begusarai News : नगर थाना क्षेत्र के सबसे व्यस्त बस स्टैंड के समीप बुधवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। NH-31 पर हुई इस गोलीबारी में तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों में पावर हाउस निवासी मनोज पासवान, फल दुकानदार अर्जुन साह और एक खलासी शामिल हैं। अर्जुन साह का निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। बताया जाता है कि मनोज पासवान बस स्टैंड स्थित टेम्पो स्टैंड में बैठे थे। इसी दौरान पूरब दिशा से NH-31 के रास्ते बाइक पर सवार दो…
बेगूसराय में बड़ा सियासी यू-टर्न : प्रशांत किशोर का हाथ थामने के अगले ही दिन भाजपा में लौटे पूर्व जिलाध्यक्ष..
Begusarai News : बेगूसराय की राजनीति में एक बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की सदस्यता लेने के मात्र 24 घंटे के भीतर अपना इरादा बदल लिया है। एक वीडियो जारी करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के साथ ही बने रहेंगे और पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में काम करेंगे। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही खबर आई थी कि बेगूसराय भाजपा के दो पूर्व जिलाध्यक्ष रामलखन सिंह और राजकिशोर सिंह जन सुराज में…
Begusarai News : सौरव जायसवाल के नेतृत्व में 70 मेधावी युवाओं ने की संसद भवन की अध्ययन यात्रा…
Begusarai News : राष्ट्र निर्माण में सामाजिक सेवा और स्वयंसेवा के जरिए योगदान देने वाले देशभर के 70 युवाओं के लिए जीईजी ग्लोबल फाउंडेशन और साझा प्रयास चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विशेष संसदीय अध्ययन यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सौरव जायसवाल ने किया। यात्रा का उद्देश्य युवाओं को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसद की कार्यप्रणाली और नीति निर्माण की प्रक्रिया से परिचित कराना था। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक वर्ष 2026 के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया। प्रतिभागियों का चयन शिक्षा, पर्यावरण, सामाजिक सेवा और…
शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित जदयू उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के चुनाव अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बेगूसराय प्रखंड कार्यालय के सामने कंकौल स्थित बीपी मंडल सभागार में NDA घटक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में शिक्षक मतदाताओं के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने और संगठनात्मक स्तर पर समन्वय के साथ चुनाव की तैयारी करने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष नंदलाल राय ने की, जबकि मंच संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने किया। बैठक में राष्ट्रीय लोक मोर्चा, लोजपा, हम सहित NDA के विभिन्न घटक दलों के जिलाध्यक्ष,…
बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग
Begusarai Hotel Blue Diamond Incident : बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए SP मनीष के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है। पुलिस दूसरे नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद विक्रम कुमार सहनी (पिता- अरुण सहनी, लोहिया नगर) को गिरफ्तार किया गया है। अनुसंधान के दौरान पुलिस को पता चला कि मामले के दोनों नामजद अभियुक्त…
Begusarai News : बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने नगर थाना में लिखित शिकायत देकर दो लोगों पर आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए एफएसएल टीम को भी जांच के लिए सूचित किया है। ऋण वसूली के लिए निकली थी महिला पीड़िता के आवेदन के अनुसार, 27 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे…
Begusarai News : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR की पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन..
Begusarai News : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में पारदर्शिता, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े सवालों की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर सोमवार को बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद मार्केट स्थित श्रीबाबू की प्रतिमा से आक्रोश मार्च निकाला, जो कचहरी रोड होते हुए हड़ताली चौक स्थित समाहरणालय गेट तक पहुंचा। बाद में जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, मतदाता सूची…