Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Begusarai News : खाना बनाने के दौरान फटा गैस सिलेंडर, एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Begusarai News : जिले के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी बलिया इलाके में बुधवार की शाम एक भीषण हादसा हो गया। घर में खाना बनाने के दौरान अचानक रसोई गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल व्याप्त है। धमाके से थर्राया इलाका मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम जब परिवार के सदस्य भोजन तैयार कर रहे थे, तभी अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज…
Begusarai Crime News : जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर गांव के समीप बुधवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के नौला गांव निवासी रंजीत सिंह के 27 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। सुजीत पेशे से वीडियोग्राफर था। घटना के बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस जहां इसे सड़क हादसा मान रही है, वहीं परिजनों ने मोबाइल की बरामदगी और घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई है।…
Begusarai News : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार मुस्तैद है। इसी कड़ी में बुधवार को मुंगेर जिले के गंगटा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने न केवल 752.76 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की, बल्कि तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वैन समेत चालक को भी दबोच लिया है। गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल थानाध्यक्ष राहुल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से शराब की एक बड़ी खेप बिहार में प्रवेश करने वाली है। सूचना मिलते…
Begusarai News : निजी अस्पताल पर नवजात चोरी का आरोप, अल्ट्रासाउंड में जुड़वां पर प्रसव के बाद मिला एक बच्चा
Begusarai News : बेगूसराय से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी अस्पताल पर नवजात बच्चा चोरी करने का गंभीर आरोप लगा है। दरअसल, वीरपुर थाना क्षेत्र लक्ष्मीपुर चौक स्थित ‘आशा किरण स्वास्थ्य सेवा सदन’ में प्रसव के बाद एक महिला ने दावा किया है कि उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने उसे केवल एक ही बच्चा सौंपा। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट ने उलझाया मामला पीड़िता ममता कुमारी (पति- रोशन कुमार, मुजफ्फरपुर) ने बताया कि गर्भावस्था…
Begusarai Sadar Hospital : बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली की एक और विचलित कर देने वाली तस्वीर बेगूसराय सदर अस्पताल से सामने आई है। यहाँ नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के कैथ गांव निवासी संतोष कुमार के मासूम बेटे लक्ष्य कुमार की मौत न केवल बीमारी से हुई, बल्कि अस्पताल प्रशासन की कथित लापरवाही और संसाधनों के अभाव ने भी उसकी जान ले ली। तड़पता रहा मासूम, कंधों पर ढोता रहा पिता परिजनों के अनुसार, लक्ष्य को अचानक उल्टियां होने के बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जब पिता अपने…
Begusarai News : 11 साल बाद STF के हत्थे चढ़ा नक्सली गोरख सदा, सैप जवान की पीट-पीटकर की थी हत्या
Begusarai News : बिहार पुलिस की विशेष कार्य बल (STF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। साल 2015 में जिले के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र में एक सैप (SAP) जवान की नृशंस हत्या के मामले में फरार चल रहे कुख्यात इनामी नक्सली गोरेलाल सदा उर्फ गोरख सदा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वह पिछले 11 वर्षों से कानून की नजरों से बचकर ठिकाने बदल रहा था। क्या था पूरा मामला? घटना साल 2015 की है, जब नीमा चांदपुरा पुलिस को कुसमहौत गांव में नक्सलियों के…
Begusarai News : जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति को लेकर मंगलवार को कारगिल विजय सभा भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने गैस आपूर्ति व्यवस्था, प्रशासनिक कदमों और हालिया स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर गैस आपूर्ति की जा रही है और वर्तमान में 7405 उपभोक्ता इससे जुड़े हुए हैं। इसके अलावा इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) की कुल 68 एजेंसियां एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति कर रही हैं। हाल के दिनों में गैस आपूर्ति में…
Begusarai News : वर्दी में गांजा पीते चौकीदार का वीडियो वायरल; सुशासन के दावों पर उठे सवाल..
Begusarai News : बिहार में पूर्ण नशाबंदी के दावों के बीच बेगूसराय से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पुलिस प्रशासन की साख पर बट्टा लगा दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कानून की रक्षा का जिम्मा संभालने वाला एक चौकीदार बीच बाजार वर्दी पहनकर सरेआम गांजा पीते नजर आ रहा है। चाय की दुकान पर लगा नशे का दरबार मिली जानकारी के अनुसार, मामला बखरी थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान चौकीदार नंदकिशोर पासवान के रूप में हुई है। वीडियो में साफ देखा जा…
Begusarai News : बेगूसराय में गैस एजेंसियों की सघन जांच, 11 सिलेंडर जब्त; जमाखोरी पर प्रशासन सख्त..
Begusarai News : पश्चिम एशिया के देशों में जारी युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थों और एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को जिलेभर में गैस एजेंसियों की व्यापक जांच अभियान चलाया। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निर्देश पर 68 गैस एजेंसियों की सघन जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। प्रत्येक टीम में एक वरीय दंडाधिकारी/पदाधिकारी तथा एक पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया था। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों ने 16 मार्च को अपने-अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। इस अभियान में…
Begusarai News : जिले में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं के बीच सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के कमला स्थान के समीप गंगा नदी के ढाब की बताई जा रही है। मृतक की पहचान कुरहा वार्ड संख्या-12 निवासी लगभग 50 वर्षीय मोहम्मद वकील के रूप में की गई है, जो मोहम्मद इस्लाम के पुत्र थे। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने…
