Farukh Faith Ozer: तुर्की के एक कारोबारी और उसके भाई बहन को 11,196 साल की सजा दी गई और 50लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया। मानवीयता के आधार पर अमेरिका के अलावा यूरोप में भी फांसी की सजा को खत्म कर दिया गया और भारत में भी इस पर विचार किया जा रहा है।
फांसी की सजा को खत्म कर अब हजारों साल की जेल की सजा सुनाई गई जाती है।तुर्की क्रिप्टो एक्सचेंज थोडेक्स के संस्थापक फारुख ओजर के अलावा उनकी बहन और भाई को 11,196 साल की सजा दी गई।
क्यों मिली इतनी कठोर सजा?
आरोप है कि तुर्की क्रिप्टो एक्सचेंज थोडेक्स के संस्थापक फारुख ओजर ने 4 लाख लोगों के साथ ठगी की और फिर वो फरार हो गया।
2022 में इंटरपोल नोटिस जारी होने के बाद उसे पकड़ लिया गया। उसके साथ ही भाई, बहन के अलावा 4 और वरिष्ठ अधिकारियों को गिफ्तार किया गया है।21 दोषियों को 40564 वर्ष की सजा सुनाई गई।
कौन है आरोपी ओजर?
आरोपी ओजर 10वी भी पास नहीं है और उसने थोडेक्स कम्पनी की स्थापना 22 वर्ष की उम्र में की और उसका कहना था कि उसे अपराध ही करना होता तो वो कम्पनी क्यों बनाता।