Saturday, July 27, 2024
Rashifal

 Rashifal: आज  मेष-कन्या सहित इन राशियों को मिलेगा सारे संकट का समाधान, जानें- अन्य राशि का हाल

 

 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 7 मई मंगलवार के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में जाने के बाद मीन राशि में प्रस्थान करेंगे। चंद्रमा के इस प्रस्थान से आज सर्वार्थ योग्य, साध्य योग और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र बन रहा है। ग्रहों के इन संयोग से आज मेष राशि के जातक किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वही कन्या राशि के जातक अपनी आय का कुछ हिस्सा आज दान में देंगे। आईए जानते हैं कैसा रहेगा अन्य राशियों का आज का दिन।

मेष राशि (Aries)

वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आज आपको अपने घर की कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। जिससे आप बखूबी निभाएंगे। आज आपके बच्चे कोई ऐसी खबर सुना सकते हैं। जिसे सुनकर आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ कहीं घूम कर बिता सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों का आज का दिन काफी शुभ है। आज आपको दिन भर में कोई ऐसी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आप काफी प्रसन्न हो सकते हैं। आज आपके पूरे दिन खुश रहने के लिए कोई ना कोई वजह मिलती रहेगी। जो लोग विदेश में व्यापार करते हैं आज उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। अगर आज आप प्रॉपर्टी डीलिंग कर रहे हैं तो सावधानी से करें। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज संभावना है कि आप अपने पुराने मित्र से मिल सकते हैं। जिससे मिलकर आप काफी खुश होंगे। जो लोग सामाजिक कार्य करते हैं आज उन्हें पुरस्कार और मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। आज घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। आज किसी से बात करते वक्त अपने वाणी में मधुरता बनाए रखें। अन्यथा बनती बात बिगड़ सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन काफी खुशनुमा रहेगा। आज आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। जिससे आपके घर के लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। अगर आज आप कोई बड़ा डील साइन करने जा रहे हैं, या कुछ बड़ा करने जा रहे हैं। तो माता-पिता का आशीर्वाद जरूर ले, इससे सब कुछ अच्छा होगा। आज आपको अपने जीवनसाथी का भी भरपूर साथ मिलेगा। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, हो सकता है आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ जाए।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। विद्यार्थी जो लोग सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। आज उनके लिए कड़ी मेहनत करने का दिन है। नौकरी पेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में उनके मेहनत और लगन के लिए काफी सराहना मिलेगी। आज आपके मन में कुछ नया करने की इच्छा जागेगी।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों का आज का दिन सामान रहेगा। आज के दिन आप अपना समय धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करेंगे। कारोबारी को आज उनके कारोबार में मन मुताबिक लाभ की प्राप्ति नहीं होगी। जो लोग शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं आज उनके लिए अच्छा दिन है। आज आपको काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

Aparna Roy

अपर्णा राय thebegusarai.in में 18 नवंबर 2023 से कार्यरत है. अपर्णा राय ने बनास्थली विद्यापीठ राजस्थान से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. अपर्णा राय बतौर हिंदी कंटेंट राइटर 'वाइब्रेटिंग मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी में 1 साल तक काम किया है। इसके अलावा इन्होंने 'anant bharat.com', 'संभव संदेश' जैसे न्यू चैनल के लिए भी काम किया है। अपर्णा अपने करियर में लगभग सभी विषयों पर (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखती हैं.