Gold-Silver Rate : लुढककर 71 हजार तक पहुंचा सोने का भाव, चांदी के भाव में गिरावट जारी…

सोना और चांदी शुरू से ही हमारे देश में काफी महत्वपूर्ण रहा है। चाहे शादी हो त्यौहार हो या कोई मांगलिक कार्य यहां सोना-चांदी जरूर खरीदा जाता है। इसलिए लोग हर दिन सोने चांदी के उतरते-चढ़ते भाव पर नजर रखते हैं। जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी हुई। पिछले साल साल के अंत तक सोने का भाव उछलकर 64 हजार तक पहुंच गया था।

इस साल की बात करें तो इस साल शुरुआत में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। इसके बाद इस साल के मार्च महीने के अंत तक सोना उछलकर 68 हजार के पार पहुंच गया। वहीं अप्रैल महीने में सोना 78 के पार तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद सोने के भाव में गिरावट भी देखने को मिली।

आईए जानते हैं आज इस सप्ताह के पहले दिन क्या है सोने-चांदी के भाव।

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 6 मई सोमवार के दिन के लिए सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज सप्ताह के पहले दिन सोने के भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चांदी का रेट?

लुढककर 71 हजार तक पहुंचा सोना

दिल्ली के सराफा बाजार के अनुसार आज 6 मई के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 71,820 रूपए है। वहीं कल यानी कि रविवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 71,830 रूपए था।

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 65,840 रुपए है। वही कल इसका भाव 65,850 रुपए था।

लंबे समय बाद आई चांदी के भाव में गिरावट

चांदी की बात करें तो पिछले साल चांदी के भाव में उतार चढ़ाव जारी रहा। पिछले साल ना चांदी के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई ना गिरावट। वहीं दूसरी ओर इस साल के शुरुआत से ही चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

वही इस साल के मार्च महीने में चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मार्च महीने के अंत तक चांदी उछलकर 77 हजार के पार जा पहुंचा था। वहीं अप्रैल महीने की बात करें तो इस महीने चांदी 86 हजार के पार तक जा पहुंचा। हालांकि महीने के आखिरी समय में चांदी के भी भाव में गिरावट देखने को मिली।

आईए जानते हैं आज इस सप्ताह के पहले दिन क्या है चांदी के रेट। आज की बात करें तो आज चांदी के भाव में लंबे समय बाद गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी 82,900 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल भी इसका भाव 83,000 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

71,870 (24 कैरेट)

65,890 (22 कैरेट)

दिल्ली

71,970 (24 कैरेट)

65,990 (22 कैरेट)

जयपुर

71,970 (24 कैरेट)

65,990 (22 कैरेट)

नोएडा

71,970 (24 कैरेट)

65,990 (22 कैरेट)

मुंबई

71,820 (24 कैरेट)

65,840 (22 कैरेट)

कोलकता

71,820 (24 कैरेट)

65,840 (22 कैरेट)