OTT की दुनिया में हर हफ्ते नई वेबसिरिज दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार रहती है। OTT की दुनिया मे जॉनर, कंटेट के साथ साथ वेरायटी भी मिलती है और दर्शक भी आजकल यही चाहता है कि उसे बेहतर कंटेट एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध हो। इस वीकेंड मर्डर मिस्ट्री, एक्शन से लबरेज सीरीज रिलीज हो रही है जिसे देखकर आप भी हिल जाएंगे।
Birha: Jio Cinema इस वीकेंड शार्ट फ़िल्म फेस्टिवल से दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। इसमें हर दिन के हिसाब से फिल्में रिलीज होंगी जो दर्शकों को एक सोशल मैसेज भी देंगी। आप Jio Cinema पर सच्ची घटनाओ पर आधारित फिल्में या सीरीज भी देख सकते हैं। ऐसी ही एक सीरीज Birha है।
Nowhere : हॉलीवुड फिल्म Nowhere भी रिलीज हो चुकी है। इसमें एक गर्भवती महिला की कहानी है जो समंदर में फंस जाती है और बिना किसी मेडिकल सुविधा के बच्चे को जन्म भी देती है और 40 दिनों तक सर्वाइव भी करती है।
Khufiya : बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू की फ़िल्म Netflix पर रिलीज हो चुकी है। तब्बू ने इसमें एक RAW एजेंट की भूमिका निभाई है। इस फ़िल्म को विशाल भारद्वाज ने निर्देशित किया है।
Mumbai Diaries: OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime पर Mohit Raina की वेबसिरिज Mumbai Diaries का दूसरा सीजन उपलब्ध है। पहला सीजन 26/11की घटना पर आधारित था। यह सीजन काफी लोकप्रिय साबित हुआ था।
Halahal: Jio Cinema पर वरुण सोबती की फ़िल्म Halahal रिलीज हुई है। इस फ़िल्म में वरुण सोबती एक घूसखोर पुलिस वाले कि भूमिका में है। इसमें एक डॉक्टर के मर्डर का इन्वेस्टिगेशन वरुण करते है और इस केस से इमोशनली अटैच हो जाते है।